ज्ञानेश कुमार को राहुल ने दी चेतावनी,हमारे पास आपके इतिहास की जानकारी है आप बचोगे नहीं
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है… पूरी दिल्ली को किला बना दिया है.. हर तरफ पुलिसवाले तैनात कर दिए गए हैं… हम चाहते हैं कि दिल्ली में 20 से 30 हजार पुलिस वाले तैनात रहे… इससे पता चल रहा है कि कैसे सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही है.. मेरी दिल्ली पुलिस वाले से बात होती है… करीब 50 फीसदी पुलिसवाले हमारे साथ हैं और कह रहे हैं आप जो कर रहे हैं, वो अच्छा कर रहे हैं.’लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के लोग भी सरकार से नाराज हैं.. पुलिसवाले कह रहे हैं कि आप बच्चों को हमसे क्यों पिटवा रहे हो… वो बच्चों के साथ बदसलूकी नहीं करना चाहते हैं.. लेकिन BJP और RSS के लोग बच्चों के साथ अत्याचार कर रहे हैं… वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को सरकार दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं… सरकार ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए कोई जगह नहीं दी.. जंतर-मंतर तक नहीं जाने दे रहे हैं.’

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सड़कों पर 20,000 से 30,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं… सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है, क्योंकि हम देश को दिखाना चाहते हैं कि मोदी जी ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं… उन्हें जितनी ज़्यादा सुरक्षा मिलेगी, हम आखिरकार उनके कंट्रोलर तक उतनी ही आसानी से पहुंच पाएंगे… हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी परेशान हैं क्योंकि उन्हें युवाओं की पिटाई करने का आदेश दिया जा रहा है, जबकि RSS सदस्यों को खुली छूट देने के निर्देश दिए जा रहे हैं.’कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘50% पुलिसकर्मी हमें बता रहे हैं कि जो हम कर रहे हैं (CEC के खिलाफ आंदोलन) वह सही है और हमें इसे जारी रखना चाहिए… पुलिस, ITBP, CRPF, भारत के लोग एक तरफ हैं और नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, ज्ञानेश कुमार, और निर्वाचन आयोग के 4-5 सदस्य जो ‘वोट चोरी’ को सुगम बना रहे हैं और देश का अपहरण कर रहे हैं, वे दूसरी तरफ हैं… हम इस विभाजन को बढ़ा रहे हैं…’लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष और मैंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) को पत्र लिखा, जिसमें हमने भारतीय लोकतंत्र और चुनाव की निष्पक्षता की हत्या के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की… सीजेआई ने हमें जवाब दिया और हमें याचिका दायर करने का निर्देश दिया…आज, मैं और INDIA गठबंधन के नेता मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और यह याचिका दायर करेंगे.’
