यूपी,दिल्ली,मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा,सड़कों पर एक दूसरे को देखना हुआ मुश्किल

 यूपी,दिल्ली,मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा,सड़कों पर एक दूसरे को देखना हुआ मुश्किल
Sharing Is Caring:

दिल्ली,हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने एक्स हैंडल पर बताया कि सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से घना कोहरा और चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी, पूर्वी एमपी, बिहार, ओडिशा, विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली आईजीआई हवाईअड्डे पर शून्य विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

IMG 20231225 WA0006

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर और पटियाला में विजिबिलिटी-0, चंडीगढ़-500, दिल्ली (पालम)-0, दिल्ली (सफदरजंग)-200, राजस्थान के गंगानगर-0, बीकानेर-200, चूरू और जैसलमेर-500,अजमेर-200, यूपी के झांसी-500 मीटर दर्ज की गई।इसके अलावा पूर्वी यूपी के वाराणसी-200, लखनऊ-500, मध्य प्रदेश के ग्वालियर-0, सतना-500, पटना और पूर्णिया-500 , ओडिशा के झारसुगुड़ा और पुरी-500; नागपुर-500 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। इन सभी जगहों पर मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा। मणिपुर, असम, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में घना कोहरा पड़ रहा है।मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6-9° C के बीच है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों में कड़ाके की सर्दी से अभी राहत मिलने वाली नहीं है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post