जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन तेज,अभिजीत दीपके ने सरकार को दे दिया डेडलाइन

 जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन तेज,अभिजीत दीपके ने सरकार को दे दिया डेडलाइन
Sharing Is Caring:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र, युवा पेशेवर और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों से आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से किताब और तिरंगा लेकर आने को कहा तथा पुलिसकर्मियों को सम्मान के तौर पर फूल देने की भी बात कही। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया है।

1000053267

उन्होंने कहा कि अगर अभिजीत दीपके को गिरफ्तार किया गया तो वह छह सप्ताह का उपवास करेंगे।लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक और सीबीएसई मूल्यांकन विवाद समेत परीक्षा गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए किया जा रहा है। वांगचुक ने कहा कि उनका मुद्दा सिर्फ नीट या सीबीएसई तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि वह पिछले चार दशकों से दूरदराज के सरकारी स्कूलों की शिक्षा सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हालात नहीं बदलने से निराशा बढ़ी है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post