शराब मामले पर बोले सीएम केजरीवाल-झूठे केस में फंसाने की हो रही है कोशिश

 शराब मामले पर बोले सीएम केजरीवाल-झूठे केस में फंसाने की हो रही है कोशिश
Sharing Is Caring:

प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह के करीबियों को समन जारी किया है।तो वहीं सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा। संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा, कंवरबीर सिंह और विवेक त्यागी को तलब किया गया है। ताकी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके। खबर के मुताबिक, संजय सिंह ने सर्वेश को एक करोड़ रुपये दिए थे। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप और भाजपा में बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है।

IMG 20231005 WA0063 1

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंच कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झूठे केस लगाकर पार्टियों को फंसाने की कोशिश हो रही है। ये हालात लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। शराब घोटाला फर्जी है। एक पैसे का लेनदेन नहीं हुआ। एक सबूत नहीं है। थोड़े दिन में शराब घोटाला बंद हो जाएगा। फिर एक और ले आएंगे। तंग और टॉर्जर करके जबरदस्ती बयान लिए हैं। इन लोगों की नीयत खराब है। दिल्ली में इतने काम हो रहे हैं। केजरीवाल ने 1000 स्कूल बनाए, आप 2000 स्कूल बनाओ। इसमें बड़प्पन है। आप खुद काम नहीं करते हैं। 24 घंटे एजेंसी भेज रहे हैं। किसी की पार्टी तोड़ रहे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post