उत्तराखंड में चारधाम की सभी तैयारियां पूरी,12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन-CM पुष्कर सिंह धामी

 उत्तराखंड में चारधाम की सभी तैयारियां पूरी,12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन-CM पुष्कर सिंह धामी
Sharing Is Caring:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कहा कि चारधाम की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. 12 लाख से ज्यादा लोगों के रजिस्ट्रेशन हो गए हैं, हमने इस प्रकार की व्यवस्था की है कि सभी श्रद्धालु दर्शन कर पाएं. हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी की यात्रा आसानी से हो जाए.वही बता दें कि विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है, जिसकी तैयारियां जोरों पर है। कोरोना महामारी के कारण यात्रा दो साल बाधित रहने के कारण बीते साल तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड संख्या दर्शन को पहुंची थी।12 11 2022 cm dhami 23198218 इस बार भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। अभी तक करीब 12 लाख लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। वही आपकों बतातें चले कि चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड के पर्यटन विभाग ने इस बार दो माह पूर्व ही 21 फरवरी से पंजीकरण शुरू कर दिया है। यात्रा में शामिल होने वाले देश और दुनिया के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है। केवल चमोली, उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग जिले के स्थानीय लोगों को इससे छूट दी गई है।char dham 1678011678वही आपकों मालूम होना चाहिए कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उम्मीद जताई है कि इस बार चारधाम यात्रा का रिकॉर्ड टूटेगा। पिछले साल रिकॉर्ड 50 लाख लोग इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बने थे। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल से शुरू हो रहे यात्रा के लिए अभी तक 12 लाख लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। 

Comments
Sharing Is Caring:

Related post