रेस 4 में नजर नहीं आएंगे आमिर खान,जानिए आखिर क्यों?

 रेस 4 में नजर नहीं आएंगे आमिर खान,जानिए आखिर क्यों?
Sharing Is Caring:

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्मों के सिलेक्शन को लेकर काफी चूजी रहते हैं. कुछ कलाकार इंडस्ट्री में ऐसे हैं जो 4-5 फिल्मों में एक साथ काम कर लेते हैं. वहीं आमिर खान 2-3 साल में एक फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन वे जब भी स्क्रीन पर आते हैं फैंस के लिए कुछ ना कुछ सर्प्राइज जरूर लेकर आते हैं. भले ही आमिर खान की फैन फॉलोइंग सलमान खान और शाहरुख खान जैसी क्रेजी नहीं है लेकिन उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस को हमेशा से रहता है. अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट आया था. मगर ये अपडेट भी एक अफवाह साबित होता नजर आ रहा है.दरअसर कुछ समय पहले ही ये खबर आई थी कि आमिर खान पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी रेस 4 में नजर आएंगे. इसे सुन फैंस काफी एक्साइटेड थे. लेकिन अब इसपर नया अपडेट आ गया है.

1000832804

फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि फिलहाल इस फिल्म की कास्ट कन्फर्म नहीं हुई है इसलिए अफवाहें ना फैलाएं. हालांकि उन्होंने इस दौरान आमिर खान के फिल्म में होने या ना होने पर कुछ नहीं कहा है.टिप्स और रमेश तौरानी की ओर से रेस 4 को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है. इसमें लिखा है- हम ये स्पष्ट तौर पर बता देना चाहते हैं कि रेस 4 की कास्ट अभी तक फाइनेलाइज नहीं हुई है. हम मीडिया और सोशल मीडिया पेजेस से ये रिक्वेस्ट करना चाहते हैं कि वे किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें और फिल्म की कास्ट को लेकर किसी भी तरह की झूठी खबर ना फैलाएं. एक बार जब कास्ट फाइनेलाइज हो जाएगी तो खुद हमारी ओर से इसपर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी.इसके पहले ऐसी खबरें आई थीं कि इस फिल्म में अक्षय खन्ना को लीड एक्टर के तौर पर कास्ट किया जा सकता है जिनका कैरेक्टर फिल्म के पहले पार्ट में ही मर गया था. लेकिन ये खबर भी गलत साबित हुई थी. मेकर्स ने खुद स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है और उनका किरदार पहले ही पार्ट में खत्म हो चुका है. इसके बाद अब ऐसा सुनने में आया था कि आमिर खान इस फिल्म को करने वाले हैं और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. लेकिन इस खबर पर भी अब मेकर्स की ओर से सफाई आ गई है.रेस फिल्म फ्रेंचाइजी की बात करें तो इसका पहला पार्ट साल 2008 में आया था. ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था और फिल्म सुपरहिट रही थी. वहीं रेस का दूसरा पार्ट साल 2013 में आया था और ये भी बहुत सक्सेसफुल रहा था. इसमें भी लीड एक्टर सैफ अली खान ही थे. इसके अलावा रेस 3 की बात करें तो ये फिल्म 2018 में आई थी और इसमें सलमान खान ने सैफ अली खान को रिप्लेस किया था. मगर ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर सकी थी. अब रेस 4 को लेकर अपडेट आ रहा है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितनी कमाई कर के दिखाती है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post