रूस और भारत के बीच रिश्ते मजबूत,पुतिन ने पीएम मोदी का जताया आभार

 रूस और भारत के बीच रिश्ते मजबूत,पुतिन ने पीएम मोदी का जताया आभार
Sharing Is Caring:

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई है. इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध मानवता के लिए खतरा है और भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है. उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई के लिए युद्ध को हर हाल में खत्म करना होगा.प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि सभी मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि एंडलेस वॉर से एंड ऑफ वॉर की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि युद्ध का हर दिन मानवता के कल्याण को पीछे धकेलता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बुद्ध और गांधी के आदर्शों पर चलने वाला देश होने के नाते भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है, और पुतिन से कहा कि वैश्विक शांति केवल युद्ध को रोककर ही स्थापित की जा सकती है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से कहा, “पिछले साल आपकी भारत यात्रा बहुत सफल और बहुत यादगार रही. हमारे लिए यह बहुत संतोष की बात है कि हमारा सहयोग नई ऊंचाइयां छू रहा है और हम दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.

IMG 20260901 WA0025

राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ना, यही हम दोनों की सोच रही है और आगे भी यही हमारा मूल मंत्र होगा.”इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच ब्रिक्स समिट से पहले रक्षा सहयोग, ऊर्जा आपूर्ति, व्यापारिक संबंध, खाद की सप्लाई और अहम भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से मिलकर खुशी जताई. उन्होंने कहा, “भारत यूक्रेन मुद्दे पर सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा. भारत सभी समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर है, जो पूरी मानवता के लिए जरूरी है. सितंबर में ब्रिक्स समिट के लिए राष्ट्रपति पुतिन का नई दिल्ली दौरा रूस और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा.”रूस और भारत के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग में सकारात्मक रुझान दिख रहा है, और व्यापार का कुल कारोबार 2% से ज्यादा बढ़ा है. प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत ध्यान की वजह से दोनों देशों के संबंध मजबूत हो रहे हैं. खुद पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हो रहे हैं. पुतिन ने दोनों देशों के बीच पर्यटन के आदान-प्रदान में बढ़ोतरी का भी जिक्र किया और बताया कि 2025 में इसमें 16% की वृद्धि होने की उम्मीद है.मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रूस और भारत के संबंध एक खास और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी के सिद्धांतों के आधार पर लगातार मजबूत हो रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी, रूस-भारत संबंधों पर आपके विशेष ध्यान और हमारे बीच बने व्यावसायिक व मैत्रीपूर्ण संबंधों से इसमें मदद मिली है. इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं.”PM नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए एक साथ यात्रा की. दोनों नेता एक कार में बैठकर छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए बिश्केक एरिना पहुंचे.दरअसल, छठा वर्ल्ड नोमैड गेम्स किर्गिस्तान में 31 अगस्त से 6 सितंबर, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post