पटना में विपक्षी नेताओं का आज हो रहा है महाजुटान,राहुल गांधी,अखिलेश यादव समेत सभी बड़े नेता होंगे शामिल

 पटना में विपक्षी नेताओं का आज हो रहा है महाजुटान,राहुल गांधी,अखिलेश यादव समेत सभी बड़े नेता होंगे शामिल
Sharing Is Caring:

गांधी मैदान में आज महागठबंधन की ओर से रैली का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारियां का जायजा लेने के लिए देर रात तेजस्वी प्रसाद यादव पटना के गांधी मैदान पहुंचे। तैयारियों को लेकर उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का जबरदस्त आशीर्वाद और जन समर्थन हमें रोड शो के दौरान देखने को मिला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक रैली होगी। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी आने की उम्मीद है। तेजस्वी यादव ने इस बात का भरोसा भी पत्रकारों को दिया।तेजस्वी यादव ने किया। पटना के गांधी मैदान में होनेवाली इस रैली को महागठबंधन की तरफ से 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है। गांधी मैदान में महागठबंधन के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस रैली में शामिल होंगे। वामदलों के भी कई बड़े नेता भी रैली को संबोधित करने वाले हैं। इंडिया अलायंस के नेताओं का दावा है कि इस रैली में इतनी भीड़ जुटेगी कि सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post