तेज बारिश के लिए हो जाएं तैयार,बदल गया कई राज्यों का मौसम
दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल गया है. रविवार की आधी रात से ही गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है. बारिश होने की वजह से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम के तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है. भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है. यूपी, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है. दिल्ली में दो घंटे से झमाझम बारिश जारी है, जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखी जा रही है. तेज आंधी तूफान की वजह से भी तापमान गिरावट देखी जा रही है.दिल्ली, नोएडा में रविवार की आधी रात से ही मौसम अचानक से बदला और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई. दिल्ली में बारिश के बाद तापमान गिरकर 20 डिग्री पर आ गया है. जबकि नोएडा में भी तापमान 22 डिग्री तक आ गया है. ऐसे में रात से ही यहां ठंड का एहसास बढ़ गया है.

रात से ही हो रही बारिश की वजह से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में कई जगहों पर जलभराव भी देखा जा रहा है. वहीं बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों तक बरसात की संभावना जताई है. नवरात्र होने की वजह से मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लग रही है.मौसम विभाग के मुताबिक विदाई के बीच मॉनसून बारिश लाया है, अगले कुछ घंटों में दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब में भी तेज बारिश का दौर शुरू होगा. बरसात के साथ-साथ गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. इससे पहले पंजाब में रविवार को भी कई जिलों में तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है. जिससे यहां ठंड का असर बढ़ गया है.पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का दौर रविवार से ही जारी है. सोमवार को भी मौसम विभाग ने यहां बारिश की संभावना जताई है. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में कल तेज बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. जबकि रविवार को भी मौसम विभाग ने यहां बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना जताई है. नैनीताल में बारिश के साथ बर्फबारी होने से मौसम ठंडा हो गया है. हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी शुरू होने से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है. यहां तापमान फिलहाल 10 डिग्री से नीचे आ गया है. जिसकी वजह से अब शिमला, कुल्लु, मनाली समेत कई जिलों में ठंड तेज हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार के दिन हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होने की पूरी संभावनाहै. क्योंकि ऊंची चोटियों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से बारिश की संभावना है. मौसम सुहाना होने की वजह से अब यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है.मौसम विभाग ने यूपी और बिहार में भी आज हल्की से मध्य बारिश की संभावना जताई है. बिहार में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से अभी भी 6 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. सोमवार को मौसम में बदलाव की स्थिति दिख रही है. वहीं यूपी में भी बरसात के चांस हैं. यहां गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा होने की वजह से लखनऊ में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखी जा रही है.उत्तर से पश्चिम तक बारिश होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है. दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश के बाद मैदानी राज्यों की तरफ भी ठंडी हवाओं का असर बढ़ना शुरू हो गया है. जिसकी वजह से सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड लग रही है. जबकि ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में और गिरावट हो रही है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अक्टूबर के मध्य से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव दिखने लगेंगे और ठंड का असर बढ़ना शुरू हो सकता है. फिलहाल तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना हुआ है. नमी में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन शाम और रात के वक्त मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने के आसार हैं।
