बिगड़ने लगी मौसम,बिहार में फिर से होगी तेज बारिश
मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो रही हैं, लेकिन इसकी वापसी से पहले मौसम विभाग की ओर एक बार फिर से कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है. आईएमडी के अनुसार, आज यानी 19 सितंबर को यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में प्रचंड बरसात हो सकती है. इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है.मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है. राज्य में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. राज्य में कल भी आंशिक रूप से बादलों का डेरा रहेगा. इसके बाद 21, 22, 23 और 24 तारीख को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा.उत्तर प्रदेश में अभी मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है. आज प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हापुड़, महामाया नगर, मोरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई और झांसी में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है. बिहार के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. झारखंड में आठ जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है.

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी राजस्थान में आज से 22 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में भी आज से 24 सितंबतर तक व्यापक वर्षा हो सकती है. छत्तीसगढ़ में भी आज से 24 सितंबर तक बारिश हो सकती है. 22 से 24 सितंबर के बीच यहां भारी बारिश हो सकती है. गुजरात में आज कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 23 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज और कल भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में 24 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. उत्तर व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में आज से 24 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।हालांकि,मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 13 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है.मौसम विभाग ने सतर्क किया है कि बारिश के दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की भी आशंका जताई गई है.अलर्ट जारी विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार राज्य के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व के 13 जिलों में मौसम बदल सकता है.मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी है. वहीं, राज्य के शेष 25 जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहां मौसम सामान्य बना रहेगा।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून सीजन अब अपने आखिरी दौर में प्रवेश कर चुका है. ऐसे में बिहार में अब तक हुई बारिश की कमी को पूरा करना लगभग असंभव है. मानसून की चाल इस बार काफी असमान रही है।
