भोजपुरी बवाल में दिखेगा मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप की केमिस्ट्री,जानिए कैसे देख पाएंगे आप?

 भोजपुरी बवाल में दिखेगा मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप की केमिस्ट्री,जानिए कैसे देख पाएंगे आप?
Sharing Is Caring:

रिएलिटी शो भोजपुरी बवाल इस वक्त चर्चा में बना हुआ है. टीवी से लेकर ओटीटी पर शो गर्दा उड़ा है. इस शो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं, जो अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के राज खोल रहे हैं. दर्शकों को भी भोजपुरी स्टार्स के राज काफी एंटरटेन कर रहे हैं. लेकिन इस शो में सबसे बड़ी हाइलाइट बने हुए हैं नेता तेज प्रताप यादव. जो अपने ह्यूमर और बेबाक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. इस बार तेज प्रताप का नया अंदाज देखने को मिला है. शो के आने वाले एपिसोड के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिसमें वो मल्लिका शेरावत के साथ नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप और मल्लिका एक प्रोमो में एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते भी नजर आए थे.वहीं, इस बीच एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें तेज प्रताप का बिल्कुल नया और डैशिंग रूप देखने को मिला है.

1000825344

जी हां, दरअसल, मल्लिका ने तेज प्रताप को बॉलीवुड हीरो वाला मेकओवर दे दिया है. चलिए जानते हैं इस एपिसोड में और क्या-क्या होने वाला है.भोजपुरी बवाल के लेटेस्ट प्रोमो में मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप नजर आ रहे हैं. वीडियो में मल्लिका तेज प्रताप से कहती हैं कि, आपकी पर्सनैलिटी बिल्कुल बॉलीवुड हीरो की तरह है. इसलिए मैं आपको टक्सिडो में देखना चाहती हूं. इसके बाद तेज प्रताप का पूरा लुक ही बदल जाता है. नेता ब्लैक टक्सिडो सूट में बन ठन कर मल्लिका के सामने पहुंचते हैं. उन्हें देख एक्ट्रेस भी काफी हैरान रह जाती हैं और कहती हैं ‘बॉलीवुड हीरो’. इसके बाद मल्लिका कहती हैं कि ये सूट भी आप पर बहुत ही जबरदस्त लग रहा है.प्रोमो में आगे मल्लिका तेज प्रताप के साथ सेल्फी भी लेती हैं और कॉम्प्लीमेंट देते हुए कहती हैं कि, देखना बिहार की सारी लड़कियां आप पर लट्टू होने वाली हैं. इसके जवाब में तेज प्रताप कहते हैं, ‘आप हैं लट्टू ‘. ये सुनकर मल्लिका भी ब्लश करती नजर आती हैं. प्रोमो में तेज प्रताप और मल्लिका की मस्ती काफी ज्यादा बढ़िया लग रही है. फैंस भी अब इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.बता दें, भोजपुरी बवाल कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है. हॉटस्टार पर आप इसे रात 9 बजे देख सकते हैं. वहीं कलर्स टीवी पर शो 10: 30 बजे ऑनएयर होता है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post