‘आवारापन 2’ में दिखेगा इमरान हाशमी का जलवा,14 अगस्त को थिएटर्स में होगी रिलीज
इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है तो वहीं सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी अगस्त में ही रिलीज को तैयार है. इसे लेकर चर्चाएं थी कि शायद क्लैश की वजह से इमरान की फिल्म पोस्टपोन की जा सकती है. अब एक्टर और फिल्म के प्रोड्यूसर ने खुद सच बता दिया है. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट एक्ट्रेस दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं.आवारापन 2’ का ट्रेलर 6 अगस्त को रिलीज होने वाला है. इसकी जानकारी खुद अभिनेता इमरान हाशमी ने दी है. इसी के साथ फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट और इमरान हाशमी ने एक इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीम के दौरान फिल्म के पोस्टपोन की अटकलों पर भी खुलकर बात की है. तो चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.

विशेष भट्ट और इमरान हाशमी ने इस लाइव स्ट्रीम के दौरान ‘आवारापन 2’ के पोस्टपोन होने की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. कुछ सोशल मीडिया हैंडल से कहा जा रहा था कि सनी देओल की ‘ बटवारा 1947’ और ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से इसका टकराव न हो इसके लिए इमरान हाशमी की फिल्म को पोस्टपोन किया जा सकता है.विशेष भट्ट ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस ‘विशेष फिल्म्स’ अपनी फिल्मों को कभी भी पोस्टपोन नहीं करता है. चूंकि ये फिल्म बड़े पैमाने पर बन रही है और इसमें काफी एक्शन सीक्वेंस भी हैं, इसलिए इन दृश्यों को फिल्माने के लिए वक्त चाहिए था. वहीं शूट के दौरान इमरान हाशमी को चोट लग गई थी. इस वजह से उन्हें रिकवर होने के लिए ब्रेक लेना पढ़ा और फिल्म की तारीख को अगस्त तक आगे बढ़ाना पड़ा था. हालांकि अब रिलीज में किसी तरह की कोई देरी नहीं होगी.तकरीबन 5 हफ्ते पहले फिल्म ‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इसमें इमरान हाशमी का डायलॉग है, “मौत भी अजीब है, उसने मुझे छुआ पर अपनाया नहीं, दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा.इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं.” टीजर की शुरुआत एक संवाद के साथ होती है, “कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है.”वहीं दूसरी तरफ अगर आप पिछले दो-तीन सालों के ओटीटी ट्रेंड्स पर नजर डालें, तो नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, एमएक्स प्लेयर और जियोहॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स का पूरा जोर क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस वेब सीरीज और फिल्मों पर होता था. लेकिन 2026 में हवा का रुख पूरी तरह बदल चुका है. इस साल पहली बार ऐसा हुआ है कि जून-सितंबर की विंडो में एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा बड़े रिएलिटी शोज टकरा रहे हैं. एक तरफ करण जौहर का ‘द ट्रेटर्स 2’ (प्राइम वीडियो) तहलका मचाने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ ‘प्लेग्राउंड 5’ में तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव और आरुष भोला जैसे सितारे युवाओं को कनेक्ट करने में जुट गए हैं. तो नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ और प्राइम वीडियो का ‘अलायंस’ अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुके हैं.सवाल यह उठता है कि सालों से टीवी पर चल रहे बिग बॉस, केबीसी और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज के बीच अचानक इसी साल ओटीटी पर अनस्क्रिप्टेड शोज की ऐसी बाढ़ क्यों आ गई?अगर पिछले दो-तीन सालों के डिजिटल और टीवी डेटा पर नजर डालें, तो आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं. अब तक माना जाता था कि ओटीटी ऐप्स सिर्फ 2 घंटे की सस्पेंस फिल्मों या डार्क क्राइम थ्रिलर सीरीज के भरोसे चलते हैं, लेकिन व्यूअरशिप के असली आंकड़ों ने इस मुगालते को पूरी तरह तोड़ दिया है. टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ‘ओजी’ शोज की व्यूअरशिप किसी भी ब्लॉकबस्टर फिल्म के डिजिटल प्रीमियर से कहीं ज्यादा निकल रही है.एक हाई-बजट वेब सीरीज बनाने में 50 से 70 करोड़ रुपये लगते हैं और उसे बनने में 1 से 2 साल का वक्त लगता है. इसके मुकाबले ‘प्लेग्राउंड’ या ‘द ट्रेटर्स’ जैसा रिएलिटी शो महज 15 से 20 करोड़ रुपये में 1-2 महीने के अंदर शूट होकर तैयार हो जाता है. मेकर्स को कम समय में, कम पैसों में ज्यादा व्यूअरशिप और स्पॉन्सरशिप मिल जाती है.इसके अलावा आज का Gen-Z दर्शक टीवी के सामने बैठकर 1 घंटे का एपिसोड देखने के बजाय अपने फोन पर रिएलिटी शोज की क्लिप्स, लड़ाई-झगड़े के मोमेंट्स और गॉसिप्स देखना पसंद करता है. ‘अलायंस’ और ‘लॉकअप 2’ जैसे शोज की रील और शॉर्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं, जिससे लोग सीधे ऐप पर पूरा एपिसोड देखने खिंचे चले आते हैं।
