बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी,बांकीपुर उपचुनाव के लिए नितिन नवीन ने युवा नेता पर जताया भरोसा
बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. बांकीपुर सीट से अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है.अभिषेक कुमार बीजेपी के सामान्य कार्यकर्ता हैं. बीजेपी प्रदेश कार्यालय और बांकीपुर विधानसभा सीट के एक सामान्य कार्यकर्ता को नितिन नवीन ने अपने इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट के लिए उम्मीदवार पसंद किया था. अभिषेक कुमार कायस्थ जाति से आते हैं. वह फिलहाल प्रदेश युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष हैं.इससे पहले जनसुराज पार्टी से प्रशांत किशोर इस सीट से उम्मीदवार घोषित हुए थे.

बता दें कि ये सीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है, क्योंकि उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद राज्यसभा के रास्ते दिल्ली बुलाया गया था. इसके बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।बीते दिनों चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसके तहत 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और तीन अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी।
