सीएम सम्राट ने हुडको के साथ 1 लाख करोड़ का किया MOU साइन,बिहार में बसेंगे 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप
बिहार में आधुनिक शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना को गति दे दी है। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के बीच एक लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण को लेकर शुक्रवार को समझौता (एमओयू) हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार और HUDCO के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इसे बिहार के शहरी विकास के इतिहास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह पहल राज्य के संतुलित और योजनाबद्ध शहरीकरण की दिशा में अहम साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कCM Samrat signs ₹1 lakh crore MoU with HUDCO; 12 greenfield satellite townships to be established in Bihar.हा कि राज्य में करीब तीन लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में 11 आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। इन टाउनशिप में अत्याधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल, सीवरेज, बिजली, हरित क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, वाणिज्यिक केंद्र और अन्य सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लोगों को विश्वस्तरीय शहरी जीवन मिल सके।सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि इस परियोजना में किसानों को लैंड पुलिंग मॉडल के जरिए भागीदार बनाया जाएगा। जिन किसानों की जमीन ली जाएगी और जो मुआवजे के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें 30 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार HUDCO के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जबकि इसके अतिरिक्त करीब छह लाख करोड़ रुपये का निजी एवं संस्थागत निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य है। इससे निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे।सम्राट चौधरी ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना बिहार के आर्थिक विकास को नई गति देगी और भविष्य की शहरी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरीकरण की दर को 35 प्रतिशत तक पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रही है और HUDCO के साथ हुआ यह समझौता उस दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने HUDCO और नगर विकास एवं आवास विभाग की पूरी टीम को इस पहल के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी बिहार के विकास कार्यों में HUDCO का सहयोग मिलता रहेगा।
