सरकारी अस्पतालों में लगेंगे CCTV,बिहार में अब डॉक्टर-नर्स की खैर नहीं

 सरकारी अस्पतालों में लगेंगे CCTV,बिहार में अब डॉक्टर-नर्स की खैर नहीं
Sharing Is Caring:

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ के गायब होने की मिल रही शिकायत से परेशान हैं. वह इसका उपाय निकालने में लगे हैं. इसी बीच मंत्री ने अस्पतालों में सीसीटीवी लगाने की घोषणा की है. जिसमें पटना से ही कंट्रोल रूम से निगरानी की जा सके.जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेने जदयू कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी कोशिश है कि मरीज का बेहतर इलाज हो, उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. जिला अस्पतालों में भी ऐसी व्यवस्था करने में हम लगे हैं, जिससे उन्हें पटना नहीं आना पड़े.स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि हमने टोटल 504 दवा अस्पतालों में देने का फैसला लिया है. अभी 350 दवा दी जा रही हैं. हमने अधिकारियों से यह भी कहा है कि रैंडमली दवाओं की जांच की जाए जिससे दवा की गुणवत्ता पता चल सके. निशांत ने कहा कि अस्पतालों में यदि दवा नहीं है या फिर एमआरआई मशीन खराब है तो उसके बारे में तुरंत सूचना देने के लिए भी कहा है.बढ़ते एक्सीडेंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर 100 एंबुलेंस लगाने वाले हैं.

1000776782

जिससे गोल्डन पीरियड में दुर्घटना के बाद मरीज को बचाया जा सके. हम लोग ट्रॉमा सेंटर पर भी काम कर रहे हैं.दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पीएमसीएच में निरीक्षण के दौरान पटना मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के गए मामले में कार्रवाई को लेकर चर्चा में आए थे. अब स्वास्थ्य विभाग को चमकाने की कोशिश में लग गए हैं. देखना यह है कि उनकी कोशिश कितना रंग लाती है?

Comments
Sharing Is Caring:

Related post