यूपी में 1.27 करोड़ वोट कटे?ओवैसी ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब!

 यूपी में 1.27 करोड़ वोट कटे?ओवैसी ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब!
Sharing Is Caring:

देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के आसार हैं. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है. वहीं, राजस्थान में 14 और 15 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. 13 और 14 नवंबर को यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

1000899663

वहीं, 14 और 15 नवंबर को इन इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 13 से 15 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं.हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है. शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 15 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है. अगले दो दिनों के दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश, जबकि मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं.राजस्थान में भी नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 नवंबर को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.15 नवंबर को बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. 16 नवंबर से राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री तक गिरने का अनुमान है.दिल्ली में 13 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 नवंबर तक दिल्ली में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है.पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 13 नवंबर के अलावा 15 से 17 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 नवंबर और 16 से 18 नवंबर के दौरान बारिश के आसार हैं. 13 नवंबर को असम और मेघालय में ओलावृष्टि की भी संभावना है.वहीं,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13 से 18 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. यहां 13 से 16 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. दक्षिण भारत में केरल में 13 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. दूसरी ओर, पश्चिम और मध्य भारत में इस सप्ताह मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।मौसम में आ रहे इस बदलाव के साथ ही वायु प्रदूषण ने भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. एक्यूआई के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है. दिल्ली के प्रमुख इलाकों की बात करें तो आईआईटी दिल्ली में एक्यूआई 416 दर्ज किया गया है, जो कि खतरनाक स्तर पर है. आईटीओ क्षेत्र में एक्यूआई 399, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 302, जहांगीरपुरी में 342, झरोदा कलान में 304 और जेएनयू में एक्यूआई 380 तक पहुंच गया है. दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद की हवा भी लगातार जहरीली होती जा रही है. नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 387 तक पहुंच गया है, जो 400 के आंकड़े के बेहद करीब है. वहीं, गाजियाबाद की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है. यहां लोनी में एक्यूआई 315, न्यू तहसील-लोनी में 304, संजय नगर में 322, वसुंधरा में 307, वेद विहार-लोनी में 319 और वेव सिटी में एक्यूआई 322 दर्ज किया गया है।मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर तक मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है. कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश या बर्फबारी होने की भी संभावना है. आईएमडी के अनुसार, 14 से 15 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. इसके बाद 16 से 20 नवंबर तक मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post