ऑस्कर की लिस्ट में इंडियन कलाकारों का जलवा,कई दिग्गजों को आया बुलावा

 ऑस्कर की लिस्ट में इंडियन कलाकारों का जलवा,कई दिग्गजों को आया बुलावा
Sharing Is Caring:

भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड ‘ऑस्कर’ का आयोजन करने वाली संस्था, ‘अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने साल 2026 के अपने नए मेंबर्स की लिस्ट जारी कर दी है. इस बार दुनियाभर से 529 फिल्मकारों और सिनेमा से जुड़े दिग्गजों को सदस्य बनने का न्योता मिला है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस लिस्ट में भारत के कई मशहूर सितारों और पर्दे के पीछे काम करने वाले धुरंधरों के नाम शामिल हैं. इसका मतलब ये हुआ कि अब ये भारतीय दिग्गज भी ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपनी पसंद की फिल्मों को वोट दे सकेंगे.अकैडमी के सीईओ बिल क्रेमर और प्रेसिडेंट जेनेट यांग ने इस मौके पर कहा, “हम दुनिया भर के इन लाजवाब कलाकारों को अपने साथ जोड़ते हुए बेहद खुश हैं. इन सभी लोगों ने अपनी फिल्मों और बेहतरीन काम से पूरी दुनिया के सिनेमा को एक नई ऊंचाई दी है.

1000772328

इस साल जिन 529 लोगों को बुलावा भेजा गया है, वे अपने-अपने काम में उस्ताद हैं. इस पूरी लिस्ट में 95 लोग ऐसे हैं जो पहले भी कभी न कभी ऑस्कर की रेस में शामिल (नॉमिनेट) हो चुके हैं, जबकि 21 लोग तो ऐसे हैं जो ऑस्कर की चमचमाती ट्रॉफी पहले ही अपने घर ले जा चुके हैं.इस खास लिस्ट में भारत के सात ऐसे नाम शामिल हैं जिन्होंने अपने टैलेंट से हर किसी का दिल जीता है. अब ये चेहरे ऑस्कर की वोटिंग का हिस्सा बनेंगे.अपनी बेहतरीन धुनों और गानों से दिल जीतने वाले मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज को संगीत की कैटेगरी में चुना गया है. वे बॉलीवुड की मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटीज में से एक हैं.बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर और सुपरहिट फिल्में बनाने वाली डायरेक्टर फराह खान को भी इस लिस्ट में खास जगह मिली है. वे विविध कला में माहिर हैं और अपने काम में परफेक्ट मानी जाती हैं.आरआरआर’ और ‘दिल चाहता है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को अपनी एडिटिंग की कैंची से संवारने वाले मशहूर एडिटर श्रीकर प्रसाद को ऑस्कर से बुलावा आया है.आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तारे जमीन पर’ को एडिट करने वाली दीपा भाटिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी फिल्मों में सितारों को अपने शानदार कपड़ों से खूबसूरत लुक देने वाली एका लखानी को कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स की लिस्ट में जगह मिली है.कैमरे के पीछे की तकनीकी दुनिया में राजेश रामचंद्रन ने इस लिस्ट में जगह बनाकर देश का नाम रोशन किया है.फिल्मों में वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का बेहतरीन कमाल दिखाने वाले जय मेहता को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है.इन सातों दिग्गजों के अलावा, विदेशों में काम कर रहे भारतीय मूल के दिलीप शंकर (कास्टिंग) और अवनीत कौर (एनिमेशन) भी इस लिस्ट का हिस्सा बने हैं. इस बड़ी कामयाबी से ये साफ हो गया है कि अब दुनिया भर में भारतीय टैलेंट का डंका बज रहा है, जो हर भारतीय के लिए बेहद गर्व की बात है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post