16 अक्टूबर को रिलीज़ होगी धनुष की फिल्म ‘ओम’,बॉक्स ऑफिस पर करेंगे धांसू वापसी
साउथ एक्टर-डायरेक्टर धनुष की मोस्ट अवेडेट 55वीं फिल्म का टाइटल आखिरकार सामने आ गया है। मेकर्स ने गुरुवार, 18 जून 2026 को डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी के साथ एक्टर के नए प्रोजेक्ट के लिए ‘ओम’ को ऑफिशियल टाइटल के तौर पर अनाउंस किया और साथ ही यह भी बताया कि फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘ओम’ से धनुष का पहला लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें उनका दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म के टाइटल की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि यह एक्स-थ्रिलर ‘ओम चैप्टर 1 – एधिराम: द ब्लड वुड’ नाम की फ़्रैंचाइजी का पहला भाग होगा।मेकर्स ने टाइटल अनाउंसमेंट टीजर के जरिए ‘ओम’ की कहानी की एक झलक भी दिखाई है, जिसमें धनुष को मारधाड़ करते देखा जा सकता है। प्रोमो में जलती हुई गाड़ियां, बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन, शेयर बाजार के कुछ सीन्स और आसमान से भारतीय करेंसी नोटों की बारिश दिखाई गई है, जो सत्ता, पैसा और क्रांति जैसे विषयों पर आधारित एक हाई-स्टेक्स एक्शन ड्रामा की ओर इशारा करते हैं। इसे इतना तो साफ हो गया है कि फिल्म में एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस भी देखने को मिलेगा।ओम’ फिल्म धनुष और राजकुमार पेरियासामी की साथ में पहला प्रोजेक्ट है। राजकुमार पेरियासामी ने ‘अमरन’ फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, जिसे काफी सराहा गया था। 2024 में आई इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन ने मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका निभाई थी, जिन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के जरिए राजकुमार पेरियासामी और साई पल्लवी ‘अमरन’ के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। ‘अमरन’ में साई पल्लवी ने मेजर मुकुंद की पत्नी इंदु रेबेका वर्गीस का किरदार निभाया था। धनुष और साई पल्लवी ‘मारी 2’ के बाद इस फिल्म में फिर से साथ नजर आएंगे, जबकि ममूटी ‘पेरनबू’ (2018) के बाद पहली बार तमिल सिनेमा में वापसी कर रहे हैं।’अमरन’ फेम राजकुमार पेरियासामी की लिखी और डायरेक्ट की हुई इस फिल्म में साई अभ्यंकर का म्यूजिक है। एजिल अरासु के ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है और आर. कलैवनन एडिटर हैं।

इसके अलावा, यानिक बेन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो ‘जवान’, ‘लोकाह: चैप्टर वन’ और ‘खलीफा’ में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया है। हालांकि, टाइटल अनाउंसमेंट की झलक में पूरी कास्ट का पता नहीं चला, लेकिन फिल्म में ममूटी, श्रीलीला और साई पल्लवी अहम रोल में होंगे।वहीं दूसरी तरफ अली फजल, सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर, आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकारों से सजी ‘राख’ सीरीज ओटीटी रिलीज होती ही छा गई है, जिसकी कास्ट से ज्यादा इसकी कहानी लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। इसका हर एपिसोड आपको हैरान-परेशान करने के लिए काफी है, जो आपके दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लेगी और सोचने पर मजबूर कर देगी कि आखिर अपराध करने वाला अपराधी कैसे बनाता है। अगर आपने अब तक इस सीरीज को नहीं देखा है तो इसे आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।प्राइम वीडियो की नई ओरिजिनल सीरीज ‘राख’ ने रिलीज होने के पहले ही हफ्ते में ही दुनिया भर में नंबर 1 पर कब्जा कर लिया और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश सीरीज बन गई। इस थ्रिलर सीरीज की दिलचस्प कहानी और दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स ने इसे ग्लोबल ऑडियंस की सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक बना दिया, जिसकी कहानी सच में आप महीनों तक नहीं भूल पाएंगे।फिल्ममेकर प्रोसित रॉय की रोंगटे खड़े कर देने वाली ‘पाताल लोक’ के बाद अब ‘राख’ सुर्खियों में बनी हुई है। यह एक ऐसी सीरीज थी, जिसमें कई तरह के उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल शामिल एक साथ देखने को मिले थे। इसने हमें अपनी उस अंधेरी दुनिया में खींच लिया, जहां हर किरदार में ग्रे और काले रंग की झलकियां दिखती थीं। सीरीज ‘राख’ 1978 में दिल्ली में दो बच्चों के अपहरण की भयानक घटना से प्रेरित हैं। इसमें रंगा-बिल्ला की कहानी दिखाई गई है। यह एक ऐसा मामला था, जिसने राजनीति की नींव हिला दी थी और पुलिस बल की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए थे।
