आंधी के साथ बारिश देगी दस्तक,मौसम बिगाड़ेगी लोगों का हाल
केरल के तट से टकराने के बाद मानसून धीरे-धीरे देश के दूसरे राज्यों की तरफ आगे बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 65 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।बिहार में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला-बदला रहने वाला है IMD के अनुसार आज बिहार के उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्वी जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, दक्षिण-पश्चिम और कुछ मध्य जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. इसके अलावा मानसून लगभग एक्टिव हो गया है, जिससे कई जिलों में राहत की बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत 15 जिले हैं. जहां बारिश हो सकती है. वहीं, गया, औरंगाबाद, रोहतास समेत 8 जिलों का तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच बना रहेगा।आज बिहार के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर और बांका में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं. इस दौरान लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.राजधानी रांची की बात की जाए तो यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, सरायकेला, पलामू, धनबाद, हजारीबाग, जामताड़ा, साहेबगंज और गिरिडीह में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लेकिन, बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, झांशी, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ, ललितपुर, फिरोजाबाद, रामपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत और देवरिया में बारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट है।

ऐसे में कहा जा सकता है कि आज बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है.पटना मौसम विभाग ने उत्तर बिहार और सीमांचल क्षेत्र के कई जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. आज अररिया, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर और पूर्वी चंपारण में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. साथ ही उत्तर बिहार और पटना-मुजफ्फरपुर के इलाकों में भी मौसम एक्टिव रहने वाला है. इन जिलों में भी बिजली गिरने और पानी भराव का खतरा बना हुआ है.आज बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से उत्तर बिहार तक सीमित रहने के कारण दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा. आज गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, अरवल, भोजपुर और बक्सर में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. इन जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. सामान्यतः कहा जा सकता है कि इन जिलों में आज गर्मी ज्यादा रहने की संभावना है.आज बारिश और बादलों की वजह से अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा और मधुबनी में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. इन जिलों में तापमान सामान्य से कम रह सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. यहां का न्यूनतम तापमान 25-28°C के आसपास रह सकता है.बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले लिया है. जहां सीमांचल और मिथिलांचल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की खबरें सामने आईं. वहीं, पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी बनी रही, हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रहे. इसकी वजह से लग रहा था कि कभी भी बारिश हो सकती है, लेकिन बारिश नहीं हुई।
