लालू यादव से राजनीतिक हिसाब बराबर कर रहे हैं नीतीश कुमार,जानिए क्या है सच्चाई?

 लालू यादव से राजनीतिक हिसाब बराबर कर रहे हैं नीतीश कुमार,जानिए क्या है सच्चाई?
Sharing Is Caring:

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सुरक्षा व्यवस्था और राबड़ी आवास खाली कराने को लेकर चल रही सियासत के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सब कुछ नीतीश कुमार के इशारे पर हो रहा है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान लालू यादव ने सुरक्षा और आवास से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार और पार्टी को राजनीतिक रूप से परेशान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, उन्होंने विस्तार से कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन साफ तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया।वहीं सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोगों की सुरक्षा हटा दी गई है। सब पागल हो गए हैं। घृणा कर रहे हैं। हालांकि, इससे कोई फर्क पड़ता है। लालू ने कहा कि इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं उनकी बेटी मीसा भारती ने कहा कि आगामी एक पखवाड़े के अंदर हमलोग बंगला खाली कर दें। वहीं सुरक्षा कम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे हमलोगों को कोई फर्क नही पड़ता है। जनता हमलोगों को सुरक्षा दे रही है। इसलिए सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। इधर, विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी 10 सर्कुलर रोड वाला आवास खाली करने के लिए तैयार हो गई हैं। वह 39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट होंगी लेकिन कुछ शर्तों पर। उन्होंने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर स्पष्ट कहा कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बंगले में रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था करवाएं। इसके बाद वह नए बंगले में शिफ्ट होंगी।दिल्ली से लौटने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पत्रकारों के सवाल पर तल्खी से जवाब देते हुए सम्राट सरकार को चुनौती दे दी थी। उन्होंने कहा था कि सम्राट चाहें तो अपनी फौज को बुलाकर आवास खाली करा लें। उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार में दम है, तो वह पुलिस फोर्स भेजकर हमसे बंगला खाली कराकर दिखाए। उनके इस बयान के दो घंटे के अंदर डीएसपी डॉ अन्नू,10 सर्कुलर रोड पहुंचीं और राबड़ी देवी से मिलकर उन्हें आवास बदलने की बात कही। इस गतिरोध पर बेहद कड़ा रुख अख्तियार करते हुए राबड़ी देवी ने सरकार को खुली चुनौती दे दी है।

1000056086

भवन निर्माण विभाग ने पत्र जारी किया था, जिसके अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली कर उन्हें 39 हार्डिंग रोड स्थित आवंटित नए आवास में स्थानांतरित होना था। सरकार और विभाग द्वारा दी गई तय समयसीमा भी बीत चुकी है, लेकिन लालू परिवार ने अभी तक बंगला खाली नहीं किया है।पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली नहीं की। भवन निर्माण विभाग के द्वारा जारी की गई तिथि भी समाप्त हो गई। अब आज यह चर्चा होने लगे कि सरकार अब कानूनी तरीके से राबड़ी हाउस खाली कराएगी। इसलिए पूर्व सीएम ने भवन निर्माण विभाग को एक पत्र भेजा है, जिसमें यह कहा गया कि लालू जी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी तबीयत ख़राब है और वह जैसे ही स्वस्थ हो जाएंगे, हमलोग यहां से चले जाएंगे। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने यह भी कहा कि 39 हार्डिंग आवास में अभी भी कई काम बचे हुए हैं, जिसे पूरा होने के बाद ही वह राबड़ी आवास खाली करेंगी। इस सियासी रस्साकशी के बीच, लालू परिवार अपने नए निजी ठिकाने को अंतिम रूप देने में जुटा है। पटना के कौटिल्य नगर में बन रहे लालू प्रसाद यादव के इस नए आलीशान बंगले की चर्चाएं अब आम हो चुकी हैं। यह नया आवास एक दो मंजिला भव्य निजी बंगला है। इसमें विशाल कमरों के साथ-साथ आधुनिक सुख-सुविधाएं, एक बड़ा पूजा स्थल, स्टाफ क्वार्टर और हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि मलमास समाप्त होते ही लालू परिवार इस नए घर में गृह प्रवेश कर सकता है। हालांकि बताया जाता है कि 10 सर्कुलर रोड से कुछ जरूरी सामान भी धीरे-धीरे इस नए आवास में भेजा जाने लगा है।जिस 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले को खाली कराने के लिए इतना बवाल मचा है, सरकार उसे पहले ही पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम के नाम आवंटित कर चुकी है। नए मंत्री को आवास अलॉट होने के बाद अब सरकार पर भी इसे खाली कराने का प्रशासनिक दबाव बढ़ गया है। हालांकि पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को 10 सर्कुलर रोड से पहले हार्डिंग रोड़ 21 दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post