कई राज्यों में बारिश का दौर होगा शुरू,जान लीजिए कब से बिगड़ेगी मौसम का मिजाज?
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में अभी भी आंधी, बारिश का मौसम थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में अभी एक हफ्ते और आंधी, बारिश का दौर चलता रहेगा. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बात करें तो 16 जून और फिर 18-20 जून के दौरान आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलती रहेंगी. नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 21 जून तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज समेत पूरे पूर्वांचल में 17-18 जून को कहीं कहीं बारिश आने का अनुमान है. दिल्ली में 16 जून को भी कहीं जगहों पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं भी दोपहर और शाम के वक्त चलने की संभावना है. 17 से 19 जून तक दिल्ली में बादल छाये रहेंगे. फिर 20 और 21 जून को भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश देखने को मिलेगी और इस दौरान तेज हवाएं भी झकझोरती रहेंगी. हालांकि दिल्ली एनसीआर में मॉनसून की बारिश का इंतजार बढ़ गया है. जम्मू-कश्मीर में 15-16 जून और फिर 18-21 जून के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. उत्तराखंड में 15 और 19 जून को आंधी, तूफान, बिजली कड़कने से तेज हवाओं की चेतावनी है. जबकि हिमाचल प्रदेश में 18, 19 जून को बारिश, आंधी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो 15 से 21 जून के बीच बारिश आने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की बात करें तो वो आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के साथ तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, फूलबनी, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर में बारिश का अलर्ट है.

अगले 4-5 दिनों के दौरान मॉनसून अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. मॉनसून जल्द मुंबई पहुंच सकता है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तक यह जून के अंत तक पहुंच सकता है.पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 16 जून को भी तेज आंधी, तूफान के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश देखने को मिलेगी. हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाने की संभावना है. 19 से 21 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में ऐसा ही मौसम रहेगा. पूर्वी राजस्थान में 17-18 जून को आंधी, तूफान से मौसम बिगड़ने की आशंका है. धूल भरी आंधी का अलर्ट भी है. मध्य प्रदेश की बात करें तो 16 से 21 जून के दौरान कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 19 जून के दौरान बारिश का अलर्ट है. जबकि छत्तीसगढ़ में भी 19 जून तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट है. सिक्किम और बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में 21 जून तक बारिश का अलर्ट है. ओडिशा में 16 जून को व्यापक बारिश की संभावना है. बिहार और झारखंड में 15 से 21 जून के दौरान और ओडिशा में 17 से 21 जून के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. बिहार में 16 जून और फिर 20-21 जून को आंधी तूफान की आशंका है.बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. पटना मौसम विभाग ने आज कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं, वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. ऐसे में मानसूनी बादलों की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है. बता दें कि आज बिहार में अधिकतम तापमान 35-42°C के आसपास रह सकता है. जबकि न्यूनतम 25-29°C पहुंच सकता है.बिहार में बारिश की गतिविधियों के बावजूद पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है. आज बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और पश्चिम चंपारण के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि शाम के समय बादल और बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कई इलाकों में इसका असर देखने को मिलेगा. वहीं उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. भागलपुर, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलजमाव और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने की भी आशंका जताई।
