सलमान के खिलाफ बोलने के लिए कॉन्ट्रैक्ट में दी गई थी शर्त,काला हिरण मेकर्स ने किया काला कारनामा
काला हिरण नाम से आ रही एक फिल्म लगातार चर्चा में है. एक तो फिल्म का नाम और इससे जुड़ा सलमान खान का केस. फिल्म मेकर्स का कहना है कि उन्होंने ये फिल्म किसी खास पर नहीं बनाई है लेकिन अगर कोई खुद को इससे जोड़ कर देखता है तो इससे उनका कोई लेना देना नहीं है. अब फिल्म से जुड़े एक एक्टर ने इस बारे में बात की है. सोनू मिश्रा जो शुरुआत में फिल्म का हिस्सा थे उन्होंने कुछ दिन की शूटिंग के बाद इससे किनारा कर लिया. सोनू, सलमान खान के साथ सिकंदर में काम कर चुके हैं. सोनू ने ‘काला हिरण’ से अलग होने के बाद कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. सोनू ने बताया कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए उन्हें सलमान खान के खिलाफ बात करने को कहा गया था. ये एक बड़ी वजह रही जिसके चलते सोनू ने फिल्म से दूरी बना ली.सोनू ने यूट्यूब चैनल बॉलीवुड क्रेजीज के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें फिल्म में लीड रोल ऑफर हुआ था. जो कि कथित तौर पर सलमान खान पर आधारित था. फिल्म 1998 के काला हिरण शिकार मामले पर थी. ये घटना फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान की थी. सोनू ने कहा, मैं काला हिरण को लेकर काफी एक्साइटेड था. मुझे सुपर स्टार सलमान खान का रोल करने का मौका मिला था. मैंने शूटिंग भी शुरू कर ली थी. लेकिन जैसे जैसे नैरेटिव शेप लेने लगा आपको फिल्म की इंटेंट समझ आने लगती है. सोनू ने इशारों इशारों में बताया कि फिल्म का मकसद सलमान को नेगेटिव लाइट में पेश करना था.सोनू ने बताया कि उन्होंने स्क्रिप्ट और कॉन्ट्रैक्ट के बिना दो दिन की शूटिंग कर ली थी. सोनू ने दावा किया कि जब उन्हें कॉन्ट्रैक्ट दिया गया तो उसमें साफ लिखा था कि उन्हें मीडिया में सलमान खान के खिलाफ बात करनी होगी. उन्होंने कहा, कई दिन की देरी के बाद उन्होंने मुझे कॉन्ट्रैक्ट दिखाया जिसमें लिखा गया था कि मुझे मीडिया में सलमान के खिलाफ बोलना होगा. ये बातें मेरे उसूलों के खिलाफ थीं.

सोनू ने कहा कि मेकर्स ने सलमान की तरफ से आए लीगल नोटिस को केवल इसलिए फाड़ा ताकि फिल्म को लेकर थोड़ी हाइप क्रिएट हो सके. सोनू ने कहा कि मेकर्स ये फिल्म बिश्नोई समाज की तरफ की कहानी बताने के लिए फिल्म बना रहे थे. सोनू ने दावा किया कि उन्होंने सलमान खान के डर की वजह से फिल्म नहीं छोड़ी. क्योंकि धुरंधर में भी जो आतंकी के किरदार में थे वो असल में आतंकी नहीं थे. उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट की बातें उनके उसूलों और एथिक्स के खिलाफ थीं इसलिए उन्होंने उस फिल्म से दूरी बनाना ही बेहतर समझा.वहीं दूसरी तरफ संजय दत्त और अरशद वारसी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. हाल ही में प्रीतम एंड पेड्रो के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अरशद वारसी से अनजाने में ऐसा खुलासा हो गया, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी. बातचीत के दौरान अरशद ने इशारों-इशारों में बता दिया कि संजय दत्त भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. हालांकि, अपनी बात का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक यह जानकारी लोगों तक पहुंच चुकी थी.संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी को दर्शक आज भी मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. और लगे रहो मुन्ना भाई के लिए याद करते हैं. मुन्ना और सर्किट की उनकी दोस्ती हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिनी जाती है. हाल ही में दोनों एक विज्ञापन में भी अपने चर्चित किरदारों में दिखाई दिए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.प्रीतम एंड पेड्रो एक और वजह से भी खास है. इस सीरीज के जरिए राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि वीर का मुन्ना भाई फ्रेंचाइज़ी से पुराना नाता रहा है. बचपन में वह मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. में सर्किट के बेटे ‘छोटा सर्किट’ की भूमिका में नजर आए थे. अब दो दशक से ज्यादा समय बाद वह एक बार फिर अरशद वारसी के साथ स्क्रीन साझा करेंगे.अरशद वारसी की मौजूदगी, विक्रांत मैसी का निगेटिव अवतार, वीर हिरानी का डेब्यू और संजय दत्त के संभावित कैमियो ने प्रीतम एंड पेड्रो को पहले से ही चर्चाओं में ला दिया है. यह सीरीज़ 3 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
