फिल्म ‘गदर 3’ के जरिए दिखाई जाएगी नई कहानी,जल्द शुरू होगी शूटिंग!
बॉलीवुड की कुछ फिल्में सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं होतीं, बल्कि एक दौर की पहचान बन जाती हैं. ऐसी ही फिल्मों में शामिल है सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर: एक प्रेम कथा’, जिसने साल 2001 में रिलीज होते ही इतिहास रच दिया था. भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज, 25 साल बाद भी इसके किरदार और डायलॉग लोगों की जुबान पर हैं. अब जब फिल्म अपनी सिल्वर जुबली मना रही है, तो इसके डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ‘गदर 3’ को लेकर ऐसा अपडेट दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.15 जून 2001 को रिलीज हुई ‘गदर’ ने उस दौर में रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की थी. सिल्वर जुबली के मौके पर अनिल शर्मा ने फिल्म से जुड़ी कई यादें साझा कीं. सबसे ज्यादा चर्चा हालांकि ‘गदर 3’ को लेकर हुई. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ‘गदर’ से भी बड़ी और दमदार कहानी मिलती है, तो वो अगले साल ‘गदर 3’ की शुरुआत कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘गदर एक बम की तरह थी, गदर 2 एटम बम साबित हुई और अब तीसरे पार्ट के लिए उन्हें न्यूक्लियर बम जैसी कहानी चाहिए.’गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद से ही फैंस तीसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं. तारा सिंह, सकीना और जीते की कहानी आगे किस मोड़ पर जाएगी, इसे लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं. फिल्म के पहले पार्ट की बात करें, तो दिलचस्प बात ये थी कि फिल्म की टक्कर उसी दिन रिलीज हुई आमिर खान की ‘लगान’ से थी. आज भी इस क्लैश को हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों में गिना जाता है. हालांकि, अनिल शर्मा का मानना है कि उस दौर में फिल्मों के बीच वैसा कॉम्पटिशन नहीं होता था, जैसा आज देखने को मिलता है.डायरेक्टर ने कहा कि वो समय मार्केटिंग का नहीं, बल्कि दिल से फिल्में देखने और पसंद करने का दौर था. दर्शक एक ही दिन में दो-दो बड़ी फिल्में भी देख लेते थे. उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर बात करते हुए बताया कि जब शक्तिमान तलवार ने उन्हें ‘गदर’ की कहानी सुनाई थी, तभी उन्हें महसूस हो गया था कि ये फिल्म बहुत बड़ी सफलता हासिल करेगी. डायरेक्टर के मुताबिक, उन्होंने ‘मदर इंडिया’, ‘मुगल-ए-आजम’ और ‘शोले’ जैसी क्लासिक फिल्मों से प्रेरणा लेकर ‘गदर’ को उसी स्तर पर बनाने की कोशिश की थी.

वहीं दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखा रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और अब फाइनली फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. फिल्म को पसंद किया जा रहा है और दुनियाभर में इसकी कमाई देखने को मिल रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिन यानी दूसरे रविवार को और भी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया है. फिल्म ने 11वें दिन 9.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ऐसे में एक बार फिर से इसके कलेक्शन में तेजी नजर आई है. अपने दूसरे वीकेंड में पेद्दी फिल्म ने 22.45 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई है.रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का 11 दिनों का नेट कलेक्शन 216 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं दूसरी तरफ इसका ग्रॉस कलेक्शन 256.23 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की ओर रुख करें तो इस फिल्म ने 11वें दिन विदेशों से 75 लाख रुपये कमाए हैं जिससे इसका कलेक्शन 51.75 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 307.98 करोड़ रुपये का हो गया है. फिल्म का अनुमानित बजट 350 करोड़ का माना जा रहा है. ऐसे में अगर ये फिल्म इस तरह ही अपनी कमाई को आगे लेकर जाती है तो ये आने वाले एक हफ्ते में अपना बजट रिकवर कर सकती है।जब ये फिल्म रिलीज नहीं हुई थी तब ऐसा लग रहा था कि ये 700 से 800 करोड़ का कलेक्शन कर ले जाएगी और अपनी कमाई को 1000 करोड़ तक ले जाने की कोशिश करेगी. फिल्म ने जब ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का कलेक्शन किया तो उस दौरान भी ऐसा लगा कि ये 1000 करोड़ की कमाई कर सकती है. मगर इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट होती गई. अब दूसरे वीकेंड में फिल्म ने कलेक्शन किया तो है लेकिन इसके बाद भी ये कलेक्शन इतना नहीं है कि फिल्म 700 करोड़ या उससे ज्यादा कमा सके. लेकिन अगर ये वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर ऐसे ही सरप्राइज देते रहती है तो निश्चित ही अपनी कमाई को 500 करोड़ तक ले जा सकती है।
