मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट,बारिश के साथ चलेगी तेज रफ्तार वाली आंधी

 मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट,बारिश के साथ चलेगी तेज रफ्तार वाली आंधी
Sharing Is Caring:

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार सहित कई राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी, बिजली गिरने और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का भी अनुमान है.आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हुआ.दिल्ली में आज बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिजली गिरने और आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी गई है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.मौसम विभाग ने यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और प्रयागराज सहित जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. वाराणसी सहित कई जिलों में 80 किमी प्रति घंटे का रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है. वही एटा और मैनपुरी सहित कई जिलों में भीषण आंधी चलने की संभावना जताई गई है.बिहार और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है. पटना, भागलपुर और खगड़िया सहित कई जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं झारखंड में रांची, देवघर, जमशेदपुर सहित कई जिलों में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.आईएमडी के अनुसार मध्य प्रदेश में आज और कल मौसम यू-टर्न लेगा और कई जिलों में बारिश होगी. दतिया, भिंड सहित कई जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 18 जून के करीब प्रदेश में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है. वहीं राजस्थान के कई जिलों में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है.

1000053043 1

वहीं राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में आज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं मंडी,शिमला और सोलन सहित कई जिलों में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं. इन राज्यों के कुछ जिलों में हल्की ओलावृष्टि के भी आसार हैं.असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बारिश जारी रहने का अनुमान है. केरल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।झारखंड के बोकारो, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, दुमका, धनबाद, पलामू और साहिबगंज में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शाम और रात के समय 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। किसानों, मछुआरों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। वहीं पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह जारी की गई है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post