कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ पर मिल रहा है 1+1 फ्री टिकट,सिनेमा हॉल में दिख रहा जबरदस्त क्रेज!
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को थिएटरों में रिलीज हुई और इसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की, मगर दूसरे दिन इसका कलेक्शन कम रहा. अपनी फिल्म की कमाई बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक धांसू प्लान बनाया है.’भारत भाग्य विधाता’ पर मेकर्स एक बड़ा ऑफर लेकर आए हैं. इस फिल्म पर Buy 1 Get 1 ऑफर शुरू कर दिया है और ये ऑफर किसी एक जगह के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश में वेलिड रहेगा. यानी अब आप एक टिकट के पैसों में दो टिकट ले सकते हैं.भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज के दो दिन बाद ही इसपर स्पेशल ऑफर मेकर्स ने दिया है, ताकि फिल्म की कमाई में कोई कमी न आए और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सके. मेकर्स ने इस ऑफर की जानकारी देते हुए बताया कि ये ऑफर इसलिए लाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार और ऑडियंस बड़े पर्दे पर फिल्म को देख सकें.कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के मेकर्स ने पूरे भारत में ऑडियंस के लिए ‘एक टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त’ (Buy 1 Get 1 Free) का ऑफर पेश किया है. ये स्पेशल स्कीम अभी BookMyShow पर अवेलेबल है और टिकट बुक करते समय ऑडियंस को “Bharat” कोड का इस्तेमाल करना होगा. ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म, 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान हुई असल घटनाओं से प्रेरित है. ये फिल्म मुंबई के कामा हॉस्पिटल के डॉक्टरों, नर्सों और हॉस्पिटल स्टाफ की हिम्मत और जज्बे को दिखाती है, जिन्होंने अपनी जान को खतरे में डालकर उस आतंकी हमले के मरीजों का इलाज जारी रखा.कंगना रनौत के अलावा, फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेरडे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान शामिल हैं. खबरों के मुताबिक, दिल्ली और राजस्थान ने इसे टैक्स-फ्री का दर्जा दिया है.

‘भारत भाग्य विधाता’ को डॉ. जयंतीलाल गडा (PEN स्टूडियोज) ने पेश किया है और इसे PEN स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने Eunoia फिल्म्स LLP और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म को पूरे देश में पेन मारुधर की तरफ से डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है।वहीं दूसरी तरफ हॉलीवुड की दो बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं जिनकी कमाई के आंकड़े आ रहे हैं. दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन शानदार जा रहा है. जहां एक तरफ ऑब्सेशन फिल्म ने रिलीज के 16 दिन पूरे कर लिए हैं वहीं दूसरी तरफ डिस्क्लोजर डे फिल्म को आए हुए 2 दिन हुए हैं. दोनों ही फिल्मों को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा एक्सपोजर मिल रहा है. इस वजह से हिंदी की फिल्मों को वैसी ऑडियंस नहीं मिल रही है जैसी मिलनी चाहिए. जहां एक तरफ ऑब्सेशन ने 16 दिनों में अच्छा कलेक्शन किया है और 58.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ डिस्क्लोजर डे फिल्म ने 2 दिनों में 4.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।डिस्क्लोजर डे की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरी तरफ अब इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है और दूसरे दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस लिहाज से फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये का है. वहीं दूसरी तरफ इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 5.16 करोड़ रुपये का हो चुका है. ये तो अभी शुरुआत है. जिस तरह से हॉलीवुड की हॉरर फिल्में कमाई कर रही हैं उससे तो ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में इस फिल्म को भी फायदा मिलने वाला है.मौजूदा समय में रिलीज हॉलीवुड फिल्मों ने तो बॉलीवुड की फिल्मों को भी मात दे दी है. हाल ही में दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा, कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता और मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर रिलीज हुई है. इन तीनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद से कमतर जा रहा है. जबकी ऐसा माना जा रहा था कि ये फिल्में अपने पहले वीकेंड में बढ़िया कमाई कर के दिखाएंगी. ऐसे में कहा जा सकता है कि हॉलीवुड की फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डॉमिनेट कर रही हैं।
