देश के खिलाफ कुछ भी हुआ तो बोलूंगा,एल्विश यादव पर चढ़ा राजनीतिक रंग
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव अक्सर अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने राजनीति और अपने राजनीतिक झुकाव को लेकर खुलकर बात की. दरअसल, एल्शिव पर हमेशा से आरोप लगता आय है कि वो भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करते हैं. कई बार इसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है. लेकिन इस बार एल्विश ने एक पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया है कि वो किसी भी पार्टी के सोपर्टर नहीं है.एल्विश ने साफ कहा कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं हैं और न ही किसी विशेष दल का समर्थन करते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर देश के खिलाफ कुछ भी होता है, तो वह उस पर अपनी राय जरूर रखेंगे. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनकी राजनीतिक सोच को लेकर चर्चा तेज हो गई है. चलिए जानते हैं एल्विश ने अपनी पोस्ट में और क्या-क्या कहा है?एल्विश यादव हमेशा देश के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखते आए हैं. पहले तो वो अपने यूट्यूब चैनल पर देश के मुद्दे को लेकर ही रिएक्शन वीडियो बनाते थे. इसके लिए उन्हें कई बार बीजेपी के सपोर्टर का टैग भी दिया गया. लेकिन अब एल्विश ने चुप्पी तोड़ते हुए बता दिया है कि वो किसी भी पार्टी के समर्थक नहीं है.एल्विश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- जो लोग मुझे बीजेपी का सपोर्टर बताते हैं उन्हें मैं एक बात क्लीयर करना चाहता हूं. वो मेनका गांधी ही थी जिन्होंने मुझ पर सांप जहर मामले में झूठा केस दर्ज करवाया था. इससे साफ है कि मैं किसी भी पॉलिटिकल पार्टी का समर्थन नहीं करता हूं. मुझे सही और गलत में फर्क पता है. मैं हमेशा स्टूडेंट्स के साथ खड़ा रहा हूं और उनके मुद्दों को उठा रहा हूं. लेकिन हां…मैं छात्र राजनीति या छात्र आंदोलन की आड़ में देश विरोधी एजेंडा चलाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति हमेशा विरोध करूंगा. मैंने पहले भी ऐसे मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई है और आगे भी उठाता रहूंगा”.

दरअसल, यह बयान उस समय आया जब कुछ घंटे पहले ही एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्होंने एक काल्पनिक संगठन ‘खरगोश जनता पार्टी (KJP)’ शुरू की है. उन्होंने लोगों को नई दिल्ली के जंतर-मंतर आने का निमंत्रण भी दिया और मजाकिया अंदाज में मुफ्त गाजर देने का वादा किया था.वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी एक्टिंग से दशकों से लोगों का दिल जीतते आ रहे हैं. साथ ही कभी अगर वो बतौर होस्ट स्टेज पर आते हैं तो उस अवतार में भी छा जाते हैं. वो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के होस्ट रह चुके हैं और अब एक नए रिएलिटी शो के साथ वो टीवी पर आ रहे हैं. शो का नाम है ‘इंडिया के टॉप %’, जो एक गेम रिएलिटी शो है. ये शो टीवी चैनल स्टार प्लस पर आने वाला है।लेकिन मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो जारी करके इस शो के थीम के बारे में बता दिया है. इस शो का टैगलाइन है- डिग्री नहीं, दिमाग भी जीतेगा. अनिल कपूर प्रोमो वीडियो में बताते नजर आ रहे हैं कि ये एक ऐसा गेम शो है जहां पर सिर्फ किताबी ज्ञान से काम नहीं चलेगा, तेज सोच का भी कमाल होगा. वो प्रोमो में कहते हैं, “कोई हार्वर्ड से कोई हावड़ा से है, इनकी डिग्री का क्या मैं आचार डालूं. सिंपल सा सवाल पूछो तो रट्टू तोते की तरह किताब में घुस जाते हैं.अनिल कपूर आगे कहते हैं, “एक ऐसा शो बनाएंगे, जहां पर सिर्फ डिग्री नहीं, दिमाग दौड़ेगा.कोई भी दिमाग वाला बन सकता है इंडिया के टॉप %.” शो के बारे में बताने के बाद बाद प्रोमो में अनिल कपूर का फनी अंदाज देखने को मिलता है. वो ‘माई नेम इज लखन’ गाने पर डांस करते दिखते हैं. एक आदमी उनसे कहता है कि आधार कार्ड में तो आपका नाम अनिल कपूर है. ये लाइन प्रोमो वीडियो को थोड़ा मजेदार बनाता है.प्रोमो वीडियो सामने आते ही अनिल कपूर के फैंस उनके इस शो के लिए, साथ ही एक बार फिर से उन्हें होस्टिंग की कमान संभालते हुए देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. फैंस को इस शो की स्ट्रीमिंग डेट का इंतजार है. स्टार प्लस के साथ-साथ ये शो ओटीटी ऐप जियो हॉटस्टार पर भी आएगा।
