खान सर के जमानत याचिका पर आज टली सुनवाई,अब कल होगा फैसला
दो कोचिंग के संचालकों के बीच का विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है। फायरिंग मामले में शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके अंगरक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आज उनके वकील कोर्ट पहुंचे। वकील ने अग्रित जमानत की याचिका दायर की। हालांकि, कोर्ट में आज सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। इधर, फैजल खान के अंगरक्षकों की बेल पर कोर्ट में आज सुनवाई हुई।

हालांकि, फैजल खान के विरोधी रौशन आनंद के वकील की ओर से इस मामले में विरोध किया गया। रौशन आनंद के वकील ने कोर्ट में कहा कि इनलोगों ने साजिश के तरह गोली चलाई थी। फैजल खान के अंगरक्षक का आपराधिक इतिहास भी है। भीड़ हटाने के लिए गोलियां नहीं चलाई गई थी। रौशन आनंद के वकील ने उनके लिए भी जमानत की अपील की। कोर्ट ने फैजल खान के अंगरक्षकों और रोशन आनंद के बेल का फैसला सुरक्षित रख लिया है। उन्होंने कहा कि पहले से इनका आपराधिक इतिहास है।
