BPSC TRE 4 पर आया फाइनल अपडेट,जान लीजिए कब आएगी नोटिफिकेशन?

 BPSC TRE 4 पर आया फाइनल अपडेट,जान लीजिए कब आएगी नोटिफिकेशन?
Sharing Is Caring:

बिहार लोक सेवा आयोग के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। सम्राट सरकार अगले 10 से 15 दिनों के भीतर टीआरई-4 की अधियाचना बीपीएससी को भेज देगी। इसके ठीक बाद, यानी जुलाई 2026 में शिक्षक भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। उक्त बात की जानकारी बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी है। उन्होंने सभी शिक्षक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अब बिना समय गंवाए अपनी परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सरकार के रोडमैप को साफ करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के नए प्लान के मुताबिक, अब हर साल कम से कम 20-20 हजार पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। इसके लिए हर साल जुलाई महीने में ही टीआरई का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। इसी कड़ी में टीआरई-4 का विज्ञापन भी अब जुलाई में ही जारी होने जा रहा है।वैकेंसी में हो रही देरी पर खुलकर बात करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि हमारे विभाग की कुछ प्रशासनिक मजबूरियां थीं। जब मैंने कार्यभार संभाला, तभी साफ कर दिया था कि जब तक राज्य के सभी स्कूलों में खाली पड़े पदों का सटीक लेखा-जोखा नहीं मिल जाता, तब तक वैकेंसी जारी नहीं होगी। जांच में कुछ कमियां भी पाई गईं, जिसके बाद विभाग को शिक्षकों का तार्किक समायोजन कर मैपिंग करने के आदेश दिए गए। किस स्कूल में कितने शिक्षकों की जरूरत है, यह तय होते ही अगले 10-15 दिनों में अधियाचना बीपीएससी को ट्रांसफर कर दी जाएगी।गौरतलब है कि बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली को लेकर पिछले कई महीनों से लाखों युवा सड़कों पर हैं। राजधानी पटना में पिछले महीने दो बड़े आंदोलन हुए थे। 8 मई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया था, जिस पर भारी सियासी बवाल मचा। इस आंदोलन के दौरान छात्र नेता दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

1000052703

पिछले हफ्ते जमानत पर रिहा होने के बाद छात्र नेता दिलीप कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जल्द से जल्द जारी कराने की मांग की थी।शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि पूर्ववर्ती नीतीश सरकार ने इस साल की शुरुआत में ही बीपीएससी को पदों का ब्यौरा भेज दिया था, लेकिन बाद में संशोधन के नाम पर उसे वापस ले लिया गया। राज्य सरकार ने पिछले साल ही यह परीक्षा कराने का वादा किया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से युवाओं का सब्र टूट रहा था। अब शिक्षा मंत्री के इस ताजा ऐलान के बाद युवाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।बता दें कि बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली को लेकर लाखों युवा महीनों से इंतजार कर रहे हैं। कई जिलों में टीआरई 4 का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर युवक और युवतियां आंदोलन कर रहे हैं। राजधानी पटना में पिछले महीने दो बार इस मुद्दे पर बड़े प्रदर्शन हुए। 8 मई को हुए प्रदर्शन में पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था, जिससे सियासी बवाल मच गया था।छात्र नेता दिलीप कुमार को उस समय गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जमानत पर जेल से छूटने के बाद दिलीप कुमार ने पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी कराने का अनुरोध किया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post