बिहार समेत इन राज्यों का बिगड़ने वाला है मौसम,तेज बारिश के साथ चलेगी हवाएं

 बिहार समेत इन राज्यों का बिगड़ने वाला है मौसम,तेज बारिश के साथ चलेगी हवाएं
Sharing Is Caring:

पिछले 24 घंटों में मौसम में भयानक बदलाव देखने को मिला है. उत्तर भारत में लू की आग से काफी राहत मिला है. अचानक भयंकर आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के चेतावनी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल ओडिशा और राजस्थान में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम शानदार हो गया है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, शाम होते-होते मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट आ गया. बता दें कि अगर आप विकेंड पर बाहर जाने की तैयारी में हैं तो मौसम शानदार रहने वाला है.दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में मौसम का सबसे रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है. आईएमडी ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के लिए बेहद गंभीर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यूपी के आगरा, औरैया, अयोध्या (फैजाबाद), इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, एटा, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, गाजीपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर और हमीरपुर में अगले 24 घंटों के भीतर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी. ये हवाएं 100 KM प्रति घंटे की विनाशकारी रफ्तार तक पहुंच सकती हैं. इन जिलों में भयंकर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है.बिहार में भी मौसम का मिजाज बहुत उग्र हो गया है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी-तूफान आने और बहुत भारी बारिश होने का गंभीर अलर्ट जारी किया है.बिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी मौसम खराब रहेगा. इन पूर्वी राज्यों में 31 मई से 4 जून के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है.दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से अपनी चाल चल रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में मानसून के दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के कई अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं. मानसून की इस सक्रियता के चलते पूरे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में मौजूदा मौसम प्री-मानसून गतिविधियों की ओर इशारा कर रहा है। आमतौर पर मई के अंतिम सप्ताह और जून की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी का दौर शुरू होता है.फिलहाल राज्य में जो मौसमी सिस्टम सक्रिय है, वह इसी प्री-मानसून पैटर्न का हिस्सा है.

1000756568

हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री अभी बिहार में नहीं हुई है, लेकिन वातावरण का स्वरूप पूरी तरह मानसून पूर्व गतिविधियों जैसा बन गया है.मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही लगातार नमी के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण वायुमंडल में भारी अस्थिरता है. इसी वजह से राज्य के आसमान में घने बादल बन रहे हैं. दिन के समय धूप और नमी बढ़ने के कारण शाम होते ही आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली (वज्रपात) की स्थिति पैदा हो रही है।राहत की बात यह है कि बारिश और आंधी के कारण बिहार के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. राज्य में सबसे अधिक तापमान कैमूर के भभुआ में 39.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में पारा 32 से 37 डिग्री के बीच बना हुआ है।मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जून के पहले सप्ताह तक राज्य में रुक-रुककर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का यह दौर जारी रहेगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post