ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का मिला न्योता,अमेरिकी विदेश मंत्री से हुई कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

 ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का मिला न्योता,अमेरिकी विदेश मंत्री से हुई कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा
Sharing Is Caring:

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इस दौरान करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में कूटनीति पर अहम बातचीत हुई है. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद राजदूत सर्जियो गोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच एक घंटे के करीब चली बैठक काफी सकारात्मक रही. बैठक में सुरक्षा, व्यापार और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी जैसे अहम क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.सर्जियो गोर ने भारत को अमेरिका का एक अहम साझेदार बताया और कहा कि दोनों देश मिलकर फ्री और ओपन इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को भविष्य में व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया है. राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मार्को रुबियो की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब ईरान जंग के चलते पूरी दुनिया कई तरह की दिक्कतों से जूझ रही है.रुबियो का यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और क्वाड देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की है.

1000050751

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट, मार्को रूबियो का स्वागत करके मुझे खुशी हुई.हमने भारत-US व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने कोलकात का दौरा किया. बताया जा रहा है कि पिछले करीब 14 सालों बाद पहली बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री कोलकाता दौरा किया है. इससे पहले 2012 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इस शहर का दौरा किया था. रूबियो ने कोलकाता पहुंचकर उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के मुख्यालय मदर हाउस और ‘निर्मला शिशु भवन’ का दौरा किया, जिसके बाद वे आगे के कार्यक्रमों के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए.उन्होंने मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मदर हाउस में लगभग एक घंटा बिताया और वहां की सिस्टर्स से मुलाकात की. इसके बाद मदर हाउस के बाद उन्होंने ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल का भी दौरा किया.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post