14 से 24 जून तक चलेंगी सिपाही भर्ती परीक्षा,जानें कब से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड और कहां-कहां होंगे एग्जाम?

 14 से 24 जून तक चलेंगी सिपाही भर्ती परीक्षा,जानें कब से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड और कहां-कहां होंगे एग्जाम?
Sharing Is Caring:

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद ने बुधवार को इस साल के तीन बड़े बहाली विज्ञापनों की लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत मद्य निषेध, कक्षपाल, चलंत दस्ता, विशेष शाखा और बिहार पुलिस दूरसंचार में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।परीक्षाएं आगामी 14 जून से शुरू होकर 24 जून 2026 तक चलेंगी। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए बिहार के सभी 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष सह डीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरने के लिए परीक्षाओं का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। 4,236 पदों के लिए मद्य निषेध, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही की परीक्षा 14 एवं 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियां में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 03:00 बजे से होगी। 993 पदों के लिए बिहार पुलिस दूरसंचार (प्रचालक) की परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। यह परीक्षा एक पाली में होनी है।

1000050245

परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे निर्धारित है।जितेंद्र कुमार ने एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 जून 2026 को अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस तिथि को है और उन्हें कौन सा जिला आवंटित किया गया है। 15 जून 2026 को CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-एडमिट कार्ड लाइव कर दिए जाएंगे, जहां से अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकेंगे।38 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बायोमेट्रिक हाजिरी से लेकर सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। पर्षद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के फर्जीवाड़े या अफवाहों के झांसे में न आएं और अपनी तैयारी पर ध्यान दें।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post