दो बड़ी कॉमेडी फिल्मों का अचानक बदली रिलीज डेट,अक्षय और अजय देवगन में होने वाला था टक्कर!
बॉलीवुड में अगले साल कॉमेडी फिल्मों का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. एक तरफ अजय देवगन अपनी सुपरहिट ‘धमाल’ सीरीज के चौथे पार्ट के साथ वापसी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार भी ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए दर्शकों को हंसी का बड़ा डोज देने की तैयारी में हैं. पिछले कुछ समय से दोनों फिल्मों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इनके बॉक्स ऑफिस मुकाबले को लेकर हो रही थी. लेकिन, अब इस क्लैश को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.वेलकम टू द जंगल’ और ‘धमाल 4’ की रिलीज लोगों के बीच चर्चा बटोर रही है, लोगों का मानना है कि अगर दोनों बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुईं, तो सिनेमाघरों में बड़ा टकराव देखने को मिलेगा. लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें बताया जा रहा है कि अजय देवगन की ‘धमाल 4’ अब अपनी पुरानी रिलीज डेट पर नहीं आएगी. पहले फिल्म को 3 जुलाई 2026 को रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ाकर 17 जुलाई 2026 कर दी है.बताया जा रहा है कि ये फैसला अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को ध्यान में रखकर लिया गया है, जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. दोनों फिल्मों के बीच बड़ा मुकाबला टालने के लिए मेकर्स ने ये कदम उठाया है. खबरों की मानें तो इस पूरे मामले में अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच बातचीत भी हुई थी. दोनों सितारों का मानना था कि दो बड़ी कॉमेडी फिल्मों का एक-दूसरे के बेहद करीब रिलीज होना दोनों फिल्मों के कारोबार पर असर डाल सकता है.यही वजह रही कि ‘धमाल 4’ की तारीख आगे बढ़ा दी गई, ताकि दोनों फिल्मों को दर्शकों का पूरा ध्यान मिल सके. इंडस्ट्री में इस फैसले को समझदारी भरा कदम माना जा रहा है. ‘धमाल 4’ की बात करें तो फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. इसके अलावा ईशा गुप्ता, रवि किशन और उपेंद्र लिमये भी फिल्म का हिस्सा बने हैं. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले भी ‘धमाल’ सीरीज को बड़ी सफलता दिलाई थी.वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ भी अपने बड़े कलाकारों की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी और लारा दत्ता जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे.

हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर और झलक सामने आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब दोनों फिल्मों की रिलीज डेट अलग होने के बाद माना जा रहा है कि साल 2026 बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है.वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में कई बार ऐसा देखा गया है कि एक ही परिवार के दो सितारों के बीच किसी फिल्म को लेकर किस्मत का खेल हो जाता है. कभी एक स्टार किसी वजह से फिल्म छोड़ देता है और वही फिल्म दूसरे के करियर का बड़ा मौका बन जाती है, तो कभी मेकर्स आखिरी वक्त पर अपना फैसला बदल देते हैं. इन दिनों कुछ ऐसा ही मामला श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को लेकर चर्चा में है. राम चरण की बहुचर्चित फिल्म ‘पेड्डी’ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने लोगों को पुराने दौर की कपूर बहनों करिश्मा कपूर और करीना कपूर की याद दिला दी है.राम चरण की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘पेड्डी‘ को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. फिल्म 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है, फिल्म के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर बुची बाबू सना ने हैरान करने वाला खुलासा किया है. डायरेक्टर बुची बाबू सना ने हाल ही में बताया कि फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद जाह्नवी कपूर नहीं बल्कि खुशी कपूर थीं. उन्होंने सबसे पहले खुशी को फिल्म की कहानी सुनाई थी और उन्हें लगा था कि वह इस किरदार के लिए सही रहेंगी.आगे उन्होंने बताया कि जब उन्होंने किरदार को और गहराई से समझा, तब उन्हें एहसास हुआ कि फिल्म में ‘अचियम्मा’ का किरदार काफी गंभीर, भावनात्मक और मजबूत व्यक्तित्व वाला है, जिसके लिए ज्यादा मैच्योर स्क्रीन प्रेजेंस की जरूरत है. यही वजह रही कि बाद में उन्होंने खुशी की जगह जाह्नवी कपूर को फिल्म के लिए चुन लिया. डायरेक्टर ने बताया कि ये फैसला उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्हें उसी घर में एक बहन को मना कर दूसरी बहन को वही रोल ऑफर करना पड़ा.दिलचस्प बात ये है कि बॉलीवुड में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले कपूर खानदान में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल चुका है. शाहरुख खान की फिल्म ‘अशोका’ पहले करिश्मा कपूर को ऑफर की गई थी. उस समय करिश्मा इंडस्ट्री की बड़ी स्टार थीं, लेकिन किसी वजह से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया. बाद में यही फिल्म उनकी छोटी बहन करीना कपूर के पास पहुंची. करीना ने फिल्म में ‘कौरवकी’ का किरदार निभाया और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों का खूब ध्यान खींचा।
