बंगाल में सरकार बनाने के लिए ममता को समर्थन देगी कांग्रेस?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। ऐसे में अगर बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी तो कांग्रेस, TMC को समर्थन देगी। इस सवाल पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब दिया है।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आयोजन दो चरण में संपन्न हो गया है। पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड बना है। दूसरे यानी अंतिम चरण में 92 दशमलव 67 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। खास बात ये रही है कि महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोटिंग की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आगामी 4 मई को जारी किया जाएगा। हालांकि, इसस पहले जारी किए गए लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। ऐसे में एक सवाल ये भी है कि क्या अगर बंगाल मेंत्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी तो क्या कांग्रेस पार्टी तृणमूल को समर्थन देगी? आइए जानते हैं कि मल्लिकार्जुन खरगे ने इस सवाल का क्या जवाब दिया है।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल में त्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पिछड़ती हुई दिख रही है। ऐसे में जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा गया कि क्या पश्चिम बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में कांग्रेस टीएमसी का समर्थन करेगी?

इस सवाल के जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- “हम देखेंगे; अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा, स्पष्ट स्थिति जानने के लिए दो दिन इंतजार करते हैं।”बंगाल में अब तक जितने भी एग्जिट पोल्स जारी हुए हैं उनमें ज्यादातर एग्जिट पोल्स के मुताबिक, ममता दीदी की विदाई हो रही है। MATERIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में इस बार सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। मैटेराइज के मुताबिक, बंगाल में इस बार बीजेपी 146 से 161 सीटें जीत सकती है। वहीं, TMC को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। मैटेराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में इस बार TMC 125 से 140 सीटों के बीच सिमट सकती है जबकि अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिलने की संभावना है।
