भारत-कोरिया के बीच नए युग की हुई घोषणा,प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ली के बीच कई मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम अगले दशक की सफलता की कहानियों की नींव रख रहे हैं. हम AI, सेमीकंडक्टर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा करने के लिए ‘इंडिया-कोरिया डिजिटल ब्रिज’ की शुरुआत कर रहे हैं. हम जहाज निर्माण, सस्टेनेबिलिटी, स्टील और बंदरगाहों जैसे क्षेत्रों में MoU पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों में सहयोग के ज़रिए, हम फिल्म, एनिमेशन और गेमिंग के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे. आज का बिजनेस फोरम इन अवसरों को ठोस परिणामों में बदलने के लिए एक मंच का काम करेगा.PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम अगले दशक की सफलता की कहानियों की नींव रख रहे हैं. हम AI, सेमीकंडक्टर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा करने के लिए ‘इंडिया-कोरिया डिजिटल ब्रिज’ की शुरुआत कर रहे हैं. हम जहाज निर्माण, सस्टेनेबिलिटी, स्टील और बंदरगाहों जैसे क्षेत्रों में MoU पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों में सहयोग के ज़रिए, हम फिल्म, एनिमेशन और गेमिंग के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे. आज का बिजनेस फोरम इन अवसरों को ठोस परिणामों में बदलने के लिए एक मंच का काम करेगा.पीएम मोदी ने कहा कि आज, K-pop और K-dramas भारत में बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं. इसी तरह, कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही है. हमें खुशी है कि राष्ट्रपति ली भी भारतीय सिनेमा की सराहना करते हैं. इस सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए, हम 2028 में ‘इंडिया-साउथ कोरिया फ़्रेंडशिप फ़ेस्टिवल’ का आयोजन करेंगे.दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात के बाद, PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज, भारत और कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.

आज, हमने 2030 तक इसे बढ़ाकर 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. दोनों देशों के बीच वित्तीय प्रवाह को सुगम बनाने के लिए, हमने ‘इंडिया-कोरिया फाइनेंशियल फोरम’ की शुरुआत की है. व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने के लिए, हमने एक ‘औद्योगिक सहयोग समिति’ का गठन किया है.साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने कहा कि आज PM और मैंने दोनों देशों रिश्तों को और आगे बढ़ाने के तरीकों पर गहन बातचीत की और वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने आगे कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी के साथ, भारत ग्लोबल साउथ में एक लीडर के तौर पर उभरा है. आपके ‘विकसित भारत 2047’ विजन के तहत, भारत बहुत ज्यादा विकास कर रहा है. रिपब्लिक ऑफ कोरिया भी चिप-बिल्डिंग, सेमीकंडक्टर और कल्चरल इंडस्ट्रीज में एक लीडर के तौर पर उभरा है.
