महिलाओं को गुमराह ना करें मोदी सरकार,मसीहा बनना इतना आसान नहीं है,खूब बोली प्रियंका बोलीं
संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद देश की सियासत तेज हो गई है. सत्ता पक्ष इसके लिए विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही है तो विपक्ष इसे सरकार की साजिश करार दे रहा है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज शनिवार को केंद्र सरकार के रवैये पर हमला करते हुए कहा कि कल जो कुछ भी हुआ वो लोकतंत्र और संविधान की जीत है. उन्होंने कहा कि ये महिला बिल की नहीं बल्कि परिसीमन की बात थी, इनको अपनी मनमानी करने की पूरी आजादी मिल जाती.

महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश ना करें.शनिवार (18 अप्रैल) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए सरकार ने साजिश की. उन्होंने कहा कि सरकार खुद भी जानती थी कि ये बिल पास नहीं होगा. उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत बिल लाया गया. सरकार कोशिश थी अगर बिल पास हो गया था तो देश की महिलाओं के लिए मसीहा बन जाएगी और अगर पास नहीं हुआ तो विपक्ष को महिलाओं का विरोधी करार देंगे.
