मुफ्त में मिलेगी 500 रुपये की गैस,नहीं लगेगी सिक्योरिटी फीस!LPG छोड़ PNG कनेक्शन लेने वालों के लिए निकली ऑफर
एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरों का बोझ कम करने के लिए सरकार ने पीएनजी कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को भारी छूट की पेशकश की है. पीएनजी कनेक्शन लेने वालों को 500 रुपये तक फ्री गैस और कंपनियां सिक्योरिटी फीस माफ करने का ऑफर भी दे रही हैं. साथ ही सरकार ने पाइपलाइन आपूर्ति वाले इलाकों में पीएनजी कनेक्शन लेने वालों को 3 महीने में स्विच करने को कहा है. ऐसा न करने पर उनका एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा. सरकार की कोशिश है कि मिडिल ईस्ट से आई इस आपदा को अवसर में बदला जाएगा. खासकर जो लोग पीएनजी एरिया में आने वाले ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर छोड़ने पर सरकार का फोकस है।

जिनके पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन है, उन्हें तुरंत ही रसोई गैस सिलेंडर वाला कनेक्शन सरेंडर करने को कहा गया है।सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं. पेट्रोलियम मंत्रालय की मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी मामलों की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि गैस विपणन कंपनियां पीएनजी स्विच करने वाले ग्राहकों को 500 रुपये तक की फ्री गैस का ऑफर दे रही हैं. पीएनजी एरिया में रहने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड डाक से सूचना भेजी जाएगी कि वो तीन महीने के अंदर पीएनजी कनेक्शन ले लें. ऐसे आवेदन करने वालों को तीन दिन के अंदर कनेक्शन देने का आदेश कंपनियों को कहा गया है. अगर सोसायटी या किसी कॉलोनी में किसी तरह की एनओसी लेने की समस्या है तो वो भी तुरंत ही दूर करने को कहा गया है।दरअसल, एलपीजी पर भारत का आयात पीएनजी के मुकाबले ज्यादा है. इसलिएसरकार की कोशिश है कि लोग पीएनजी को अपनाएं. रसोई गैस सिलेंडर की बजाय पीएनजी में ट्रांसपोर्टेशन की लागत भी कम है. संकट के बाद ही करीब लगभग 2.2 लाख ग्राहक एलपीजी से पीएनजी पर स्विच कर चुके हैं. दिल्ली में पाइपलाइन की खुदाई के लिए सड़क मरम्मत शुल्क माफ किया गया है. अब पाइपलाइन 24 घंटे बिछाई जा सकती है.दिल्ली सरकार ने पीएनजी प्रोजेक्ट के लिए 24 घंटे काम करने की मंजूरी दी है. पीएनजी आवेदन प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है।
