घुसपैठियों को लेकर शाह का बड़ा बयान,जो देश का नागरिक नहीं है उसे बाहर करेंगे

 घुसपैठियों को लेकर शाह का बड़ा बयान,जो देश का नागरिक नहीं है उसे बाहर करेंगे
Sharing Is Caring:

उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने पांच लोगों को भारत की नागरिकता के प्रमाणपत्र दिए। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठियों को लेकर अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर किया जाएगा।गृहमंत्री शाह ने कहा कि घुसपैठ को भारत से बाहर निकालेंगे। केदारनाथ से कन्या कुमारी तक, राहुल बाबा को जितना विरोध करना है करें। उन्हें हर चीज में नकारात्मक दिखती है। नौ साल में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। हरीश रावत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। देश से तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त किया।समान नागरिक संहिता कानून को लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य है।

जनसांख्ककीय में अप्राकृतिक वृद्धि को रोकने का काम यूसीसी करेगा। हाईपावर कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। जल्द ही यह कमेटी काम करेंगे।शाह ने कहा कि कांग्रेस से हिसाब मांगना चाहिए। 2014 से 2016 पूंजी निवेश का। एक लाख 87 हजार करोड़ मोदी सरकार ने दिए। 12 हजार करोड़ केदारनाथ बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री, दिल्ली-देहरादून, 30 राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया। 2009 से 2014 तक राज्य का औसत बजट 187 करोड़ था, नौ साल में भाजपा सरकार ने चार हजार 770 करोड़ का बजट पहुंचा। प्रतिव्यक्ति 2014 एक लाख 25हजार रुपये से बढ़ा कर 2.73 लाख किया। जीएसडीपी 3.50 लाख करोड़ किया। भ्रष्टाचार व उत्तराखंड का निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस है। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post