लोकसभा में गतिरोध आज भी रहा जारी, स्पीकर ओम बिरला हुए नाराज

 लोकसभा में गतिरोध आज भी रहा जारी, स्पीकर ओम बिरला हुए नाराज
Sharing Is Caring:

लोकसभा में गतिरोध बरकरार है। स्पीकर ओम बिरला ने सदन में हंगामे पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि सदन में मर्यादा बनाए रखना सबकी सामूहिक जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा अव्यवस्था की हालत को देखते हुए सदन की कार्यवाही चलाना संभव नहीं है। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों पर सत्ताधारी पार्टी की आपत्तियों के बाद विपक्षी दल आज राज्यसभा में यह मुद्दा उठाएंगे।इससे पहले छठे दिन की कार्यवाही के दौरान राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही। यहां जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष खरगे, बिहार से निर्वाचित राजद सांसद मनोज झा, तमिलनाडु के सांसद कमल हासन आदि ने अपनी बातें रखीं।

1000676137

गौरतलब है कि लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने इस विषय पर चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया था। राज्यसभा में 16 घंटे चर्चा होनी थी। इसके बाद दोनों सदनों में पीएम मोदी को चर्चा का जवाब देना था।हालांकि, गत दो फरवरी को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जब इस चर्चा में भाग लेते समय अपना वक्तव्य एक मैगजीन में छपे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की कथित किताब के अंशों से शुरू किया तो इस पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पूरे सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल के उद्धरण को नियम विरुद्ध बताया। इसके बाद से लोकसभा में गतिरोध बना हुआ है। हंगामे और संसदीय मर्यादा को तार-तार करने वाले आठ सांसदों को पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया है। तीन फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे निलंबित किए गए सांसदों में सात कांग्रेस और एक सीपीएम के हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post