जनगणना में आपसे पूछे जाएंगे कई सवाल,केंद्र सरकार ने जारी की 33 प्रश्नों की सूची

 जनगणना में आपसे पूछे जाएंगे कई सवाल,केंद्र सरकार ने जारी की 33 प्रश्नों की सूची
Sharing Is Caring:

केंद्र सरकार ने उन 33 प्रश्नों की सूची जारी की, जो एक अप्रैल से शुरू होने वाले जनगणना के पहले चरण के दौरान नागरिकों से पूछे जाएंगे. बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक राजपत्र अधिसूचना में, भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से अधिसूचना जारी की गई.जनगणना की अधिसूचना में कहा गया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण – मकानसूचीकरण और मकानों की गणना हेतु प्रश्नावली की अधिसूचना जारी. द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना की प्रश्नावली यथासमय अधिसूचित की जाएगी.

1000666024

1. भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)2. जनगणना मकान नंबर3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री4. जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख मामग्री5. जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री6. जनगणना मकान के उपयोग7. जनगणना मकान की हालत8. परिवार क्रमांक9. परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या10. परिवार के मुखिया का नाम11. परिवार के मुखिया का लिंग12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य से संबंधित है13. मकान के स्वामित्व की स्थिति14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या16. पेयजल का मुख्य स्रोत17. पेयजल स्रोत की उपलब्धता18. प्रकाश का मुख्य स्रोत19. शौचालय की सुलभता20. शौचालय का प्रकार21. गंदे पानी की निकासी22. स्रानगृह की उपलब्धता23. रसोईघर और एलपीजी / पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन25. रेडियो/ट्रांजिस्टर26. टेलीविजन27. इंटरनेट सुविधा28. लैपटॉप कंप्यूटर29. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन30. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड31. कार/जीप/बैन32. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाले मुख्य अनाज33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संसूचना के लिए)आप अगर इन सवालों के सही जवाब देंगे तो सरकार को आसानी होगी ताकि वह आपके लिए सही तरीके से योजनाओं का नियोजन और उसे लागू कर सके. जनगणना 2027 का पहला चरण – घरों की सूची तैयार करने का अभियान – इस वर्ष एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा निर्दिष्ट 30 दिनों की अवधि के दौरान होगा.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post