लालू-राबड़ी को Z कैटेगरी सुरक्षा देने के लिए आखिर क्यों मजबूर हुई सरकार?जानें पूरी कहानी

 लालू-राबड़ी को Z कैटेगरी सुरक्षा देने के लिए आखिर क्यों मजबूर हुई सरकार?जानें पूरी कहानी
Sharing Is Caring:

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था के मामले में सरकार बैकफुट पर आ गई है. सरकार ने अब दोनों नेताओं को जेड (Z) कैटेगरी की सुरक्षा बहाल कर दी है, जिसमें बुलेटप्रूफ गाड़ी भी शामिल है. यह फैसला सियासी दबाव के बाद लिया गया है. दरअसल, लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती के बाद लालू परिवार ने अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी थी. लगभग पिछले दो हफ्ते से लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव बगैर किसी सुरक्षा के हैं. लालू-राबड़ी ने सबसे पहले अपनी सभी सुरक्षा वापस कर दी थी, जिसके बाद राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ता ही सुरक्षा देते रहे.दरअसल, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद पांच जून को RJD प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की जेड+ सुरक्षा वापस ले ली गई थी और उसकी जगह पर उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) की सुरक्षा दी गई थी. सरकार के इस फैसले से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था. आरजेडी ने आरोप लगाया था कि सुरक्षा में कमी राजनीतिक रूप से प्रेरित है और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के उद्देश्य से की गई है. वहीं, लालू और राबड़ी ने इसके विरोध में अपनी बाकी की सरकारी सुरक्षा भी लौटा दी थी, जबकि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा त्याग दी थी.आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने सुरक्षा स्तर में कटौती को लालू परिवार का ‘अपमान’ बताया था. उन्होंने कहा था कि लालू और राबड़ी दोनों बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और लालू एक वरिष्ठ राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ हैं.

1000778788

पार्टी का कहना है कि सुरक्षा में कटौती से उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं. शक्ति यादव ने राज्य सरकार पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया था.हालांकि अब केंद्र सरकार ने लालू और राबड़ी दोनों को फिर से जेड कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है. संशोधित व्यवस्था के तहत, उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स यानी सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों द्वारा दी जाने वाली बुलेटप्रूफ गाड़ी और एस्कॉर्ट वाहन सहित केंद्रीय सुरक्षा कवर मिलेगा. जेड कैटेगरी के सुरक्षा घेरे में प्रशिक्षित कमांडो और सशस्त्र पुलिस कर्मियों सहित लगभग 22 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं. ये सुरक्षाकर्मी चौबीसों घंटे सुरक्षा देते हैं. सुरक्षाकर्मी एमपी5 सबमशीन गन सहित अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं.सम्राट सरकार की तरफ से राबड़ी आवास को खाली करने का नोटिस दिया गया। इस नोटिस पर विवाद बढ़ा तो लालू परिवार की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई है।दोनों को बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई थी, जिसमें एस्कॉर्ट, बुलेट प्रूफ कार और 8 से 16 गार्ड शामिल थे। इसके साथ ही लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की भी Y कैटेगरी की सुरक्षा खत्म कर दी गई।29 मई को राबड़ी आवास खाली करने को लेकर आदेश जारी किया गया था, लेकिन लालू परिवार की ओर से अब तक बंगला खाली नहीं किया गया था। ऐसे में सरकार ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए अब 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया।10 सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रहते थे। हालांकि, अब तेजस्वी यादव 1 पोलो रेड में शिफ्ट हो गए हैं और लालू-राबड़ी कौटिल्य नगर स्थिति निजी बंगले में शिफ्ट हो गए हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post