आज का चुनाव परिणाम तय करेगा सबसे बड़ा कौन बीजेपी या कांग्रेस?

 आज का चुनाव परिणाम तय करेगा सबसे बड़ा कौन बीजेपी या कांग्रेस?
Sharing Is Caring:

जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित हो रहे हैं। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कहां किस पार्टी को बहुमत मिलेगा। किसे जनता का जनादेश मिलेगा यह सब आज तय होगा। हरियाणा में बीते 10 साल से भाजपा सत्ता में है। वहीं, जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। इन 10 वर्षों में देश की सियासत में बहुत कुछ बदला है। ये बदलाव देश के सियासी नक्शे पर भी झलका है।हरियाणा में देश की 2.00% आबादी रहती है। देश के 1.3 फीसदी भू-भाग वाले हरियाणा में बीते 10 साल से यहां भाजपा की सरकार है। वहीं, जम्मू कश्मीर में देश की करीब एक फीसदी आबादी निवास करती है। यहां 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। मई 2014 में नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके सत्ता में आने के समय देश के सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दल सरकार चला रहे थे। इनमें पांच राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे, जबकि आंध्र प्रदेश और पंजाब में उसकी सहयोगी पार्टी सत्ता में थी। इन दो राज्यों में देश की छह फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। बाकी पांच राज्यों छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। इन राज्यों में देश की 19 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है।यानी, जब नरेंद्र मोदी देश की सत्ता में आए उस वक्त करीब 26 फीसदी आबादी पर भाजपा और उसकी सहयोगी सरकारें चल रही थीं। उस वक्त देश के 14 राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की सरकार थी। कांग्रेस शासित इन राज्यों में देश की 37 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे बड़े राज्य शामिल थे।इस तरह साल लोकसभा चुनावों के साथ देश के चार राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा के चुनाव हुए। जहां अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की सत्ता बरकरार रही तो वहीं सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने खुद की सरकार बनाई।आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के साथ एनडीए सरकार सत्ता पर काबिज हुई। वहीं ओडिशा में पहली बार भाजपा ने सरकार बनाई। इससे पहले दोनों राज्यों में गैर भाजपाई और गैर कांग्रेस सरकार थी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post