जमुई मामले में कौन है नंदन यादव?रोंगटे खड़े कर देगी उसकी अपराधों की कहानी!

 जमुई मामले में कौन है नंदन यादव?रोंगटे खड़े कर देगी उसकी अपराधों की कहानी!
Sharing Is Caring:

बिहार के जमुई शहर के समीप मड़वा पहाड़ी इलाके में सहपाठी संग घूमकर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ हुई सरेराह दरिंदगी और अश्लील हरकत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसके साथी हरेराम यादव को पुलिस ने मंगलवार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी हरेराम का पैर फ्रैक्चर हो गया है. दोनों का इलाज जमुई के सदर अस्पताल में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच चल रहा है. आखिर कौन है ये नंदन यादव जिसकी हरकत पर पूरे देश का गुस्सा फूट पड़ा है? चलिए जानते हैं उसकी क्राइम कुंडली…जमुई के आरक्षी अधीक्षक (SP) विश्वजीत दयाल के अनुसार, नंदन यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह इलाके का कुख्यात अपराधी है. पुलिस जांच और स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, जमुई कांड का मुख्य सूत्रधार नंदन यादव टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का निवासी है. नंदन यादव का मुख्य पेशा कुंदर जाने वाले रास्ते से अवैध देसी/विदेशी शराब की तस्करी करना और प्रतापपुर बालू घाट से अवैध खनन कर बालू बेचना रहा है.

IMG 20260923 WA0011

शराब और बालू के अवैध धंधे से हुई अकूत कमाई के दम पर उसने इलाके में मनबढ़ू और दबंग छवि बना रखी थी. वह अक्सर ग्रामीणों के साथ मारपीट और रंगदारी करता था.19 सितंबर की शाम जब नंदन यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को घेरा, तब भी वो शराब के अत्यधिक नशे में धुत था. वायरल वीडियो में वो अपने मुंह पर लाल रंग का गमछा लपेटे दिखा, जो झुंड की अगुवाई कर रहा था और उसने ही छात्रा के साथ सबसे गंदे तरीके से बदसलूकी की थी.मड़वा पहाड़ और प्रतापपुर का इलाका पहले से ही बालू माफियाओं और अपराधियों की शरणगाह रहा है. नंदन यादव और उसके गिरोह का खौफ इस कदर था कि मई 2021 में इसी इलाके में अवैध बालू खनन रोकने पहुंची तत्कालीन SDM प्रतिभा रानी के काफिले पर नंदन और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया था.उस समय अपराधियों ने प्रशासनिक टीम पर दनादन गोलियां भी चलाई थीं. इसके बावजूद पुलिस की ढिलाई के कारण नंदन का नेटवर्क फलता-फूलता रहा और अंततः उसने इस भयानक दुस्साहस को अंजाम दे डाला.घटना के बाद जब पूरे राज्य में जनआक्रोश फैला, तो पुलिस हरकत में आई. मंगलवार को प्रतापपुर गांव के पास जब पुलिस टीम नंदन यादव को पकड़ने पहुंची, तो उसने पुलिस टीम पर चुनौती देने की कोशिश की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में नंदन यादव के पैर में गोली लगी और वो गिर पड़ा. दोनों आरोपियों के सदर अस्पताल पहुंचने की खबर फैलते ही हजारों लोगों की भीड़ अस्पताल परिसर में जमा हो गई. जनआक्रोश को देखते हुए पुलिस ने सदर अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया है.बिहार के उप मुख्यमंत्री/गृह विभाग (सम्राट चौधरी) ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- बिहार पुलिस को जब भी कोई अपराधी चुनौती देगा, तो उसे हर हाल में कड़ा जवाब मिलेगा. अपराधी की कोई जाति नहीं होती.”वहीं, एडीजी (विधि व्यवस्था) केएस अनुपम ने बताया कि जमुई कांड में अब तक मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत 8 लोगों को गिरफ्तार/निरुद्ध किया जा चुका है. मुख्य आरोपियों और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाई जाएगी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post