जानें क्या है तमिलनाडु में सरकार का समीकरण?एमके स्टालिन ने किया दावा-सत्ता से दूर होंगे सीएम विजय
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने ऐसा संकेत दिया है कि तमालनाडु में टीवीके की सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेगी। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है।तमिलनाडु में इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में एक्टर से राजनेता बने जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम यानी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर राज्य में गठबंधन की सरकार बनाई। इसके साथ ही तमिलनाडु में डीएमके पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। सरकार के गठन के दौरान टीवीके और अन्य पार्टियों के बीच हुई लंबी बातचीत और प्रक्रिया के बाद जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, टीवीके गठबंधन की सरकार बनने के कुछ ही समय बाद डीएमके पार्टी के प्रमुख एमके स्टालिन ने दावा कर दिया है कि जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार लंबे समय तक नहीं चल पाएगी।PTI के मुताबिक, डीएमके पार्टी के प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बड़ा संकेत दिया है। स्टालिन ने इशारा किया है कि सीएम जोसेफ विजय की टीवीके गठबंधन की सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेगी। पूर्व सीएम स्टालिन ने कहा है कि टीवीके की सरकार उन पार्टियों के समर्थन से चल रही है जो कि हाल में हुए चुनाव तक डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थे।

स्टालिन ने ये बयान चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान दिया जहां कई अन्य दलों के कार्यकर्ता डीएमके में शामिल हुए हैं।एमके स्टालिन ने दावा किया है कि टीवीके के पास में स्वतंत्र तौर पर सरकार चलाने के लिए जनमत का पूरी तरह से अभाव है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पार्टी ने राज्य में 118 सीटों के जरूरी बहुमत को हासिल नहीं किया है। स्टालिन ने आगे कहा- “आइए हम असलियत को देखते हैं। वर्तमान सत्ताधारी पार्टी ने चुनाव में अपने दम पर एक स्थिर सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल नहीं किया था। जनता ने असल में डीएमके को सरकार बनाने के लिए वोट दिया था। यह सरकार केवलकुछ राजनीतिक पार्टियों के रणनीतिक गठबंधन और समर्थन के कारण है जो कुछ ही समय पहले तक हमारे गठबंधन का हिस्सा थे। यह टीवीके नाम की गाड़ी बस किसी तरह आगे बढ़ पा रही है।” आपको बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके को 108 सीटें मिली थीं। वहीं, डीएमके ने 59 और AIADMK ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा कांग्रेस और कई अन्य दलों को 20 सीटें हासिल हुई थी। चुनाव के दौरान कांग्रेस, डीएमके गठबंधन का हिस्सा थी लेकिन चुनाव का रिजल्ट आने के बाद उसने टीवीके को समर्थन दे दिया।स्टालिन ने कहा,मुख्यमंत्री विजय वही कर रहे हैं जो बीजेपी दूसरे राज्यों में करती है. दूसरे शब्दों में कहें तो वह बीजेपी की ज़ेरॉक्स कॉपी की तरह व्यवहार कर रहे हैं. जिन दलों ने उनका समर्थन किया, वे अब इस मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर गहरी शर्मिंदगी और असहजता महसूस कर रहे हैं।अन्ना अरिवलयम में पार्टी की महिला विंग की बैठक में स्टालिन ने कहा कि अब तमिलनाडु के जिन वोटरों ने टीवीके को वोट दिया था, उन्हें लग रहा है कि उन्होंने क्यों ही वोट दिया. इस सरकार में अपराध बढ़ गए हैं. हर टीवी चैनल पर गंभीर अपराधों की खबरें चल रही हैं.उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में श्रीवैकुंटम में सत्ताधारी पार्टी के ही एक कार्यकर्ता ने यौन उत्पीड़न किया है. टीवीके अध्यक्ष ने चुनाव से पहले महिलाओं की सुरक्षा पर बात की थी उन्होंने कहा था कि उनके कार्यकर्ता महिलाओं की सुरक्षा करेंगे लेकिन अब खबर आ रही है कि उनके ही कार्यकर्ता यौन अपराधों में शामिल हैं।
