बिहार में अप्रैल माह में पछुआ बरपा रहा कहर,24 घंटे में 2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

बिहार में राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पछुआ हवा का प्रकोप लगातार जारी है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में सूबे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा छूने को बेकरार है।वही बता दें कि इस बार बारिश नही होने के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के 25 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर में प्रचंड धूप के बीच पछुआ लू में तब्दील होने की तैयारी में है। विभिन्न शहरों अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक-दो डिग्री ऊपर जा लगा है।रविवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 39.5 डिग्री के साथ खगड़िया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
औरंगाबाद व गया जिले में अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई। रविवार को पटना में इस सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। 24 घंटों में पटना का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़ा है।वही आपको बताते चले कि नवादा में 0.9 डिग्री, जमुई में 0.9 डिग्री, वैशाली में 0.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.6 डिग्री, वाल्मीकि नगर में दो डिग्री, कटिहार में 0.5 डिग्री, पूर्णिया में एक डिग्री, किशनगंज में 2.5 डिग्री,
फारबिसगंज में 1.4 डिग्री, खगड़िया में 1.4 डिग्री, शेखपुरा में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।