बिगड़ने वाली है यूपी-बिहार की मौसम,बारिश के साथ चलेगी तेज हवाएं

 बिगड़ने वाली है यूपी-बिहार की मौसम,बारिश के साथ चलेगी तेज हवाएं
Sharing Is Caring:

दक्षिणपश्चिम मॉनसून वापसी के बीच चक्रवाती गतिविधियों के कारण जोरदार बारिश लेकर आ रहा है. उत्तराखंड से लेकर बिहार-झारखंड तक अगले 3 दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी घिरे बादलों, तेज हवाओं के बीच हल्की बारिश अगले कुछ दिनों में हो सकती है. अगले 3-4 दिनों के बाद बंगाल, बिहार से लेकर झारखंड तक लौटता मॉनसून का असर दिखेगा. कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 9 से 11 अक्टूबर तक भारी बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने 14 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में 9 से 14 अक्टूबर के बीच बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 से 11 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 से 11 अक्टूबर तक बारिश का साया रहेगा. पूर्वी राजस्थान में 12 अक्टूबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है. दिल्ली एनसीआर में 10-11 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में भी 11 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ मौसम बदलेगा.

1000872902

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में 9 से 14 अक्टूबर तक और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 9-10, 13-14 अक्टूबर को तेज बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा में केदारनाथ और बद्रीनाथ के यात्रियों को भी सतर्क रहने को कहा है. हिमाचल प्रदेश में चंबा, कुल्लू, मनाली और शिमला में 13-14 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भी तेज बारिश हो सकती है .जम्मू-कश्मीर में इस दौरान आंधी, तूफान और बिजली कड़ने से भी मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा. डोडा, पुलवामा, अनंतनाग, पुंछ, उधमसिंह नगर से लेकर श्रीनगर तक बारिश होने का अनुमान है. बिहार-झारखंड की बात करें तो 9 से 11 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश कुछ इलाकों में हो सकती है. पटना, रांची, धनबाद समेत कई इलाकों में इस दौरान आंधी, तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विभाग ने बिहार, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में भी 8-9 अक्टूबर को भारी बारिश के चेतावनी दी है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अभी 14 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा. पूर्वी मध्य प्रदेश में 9 से 11 अख्टूबर और छत्तीसगढ़ में 14 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है. रीवा, सतना, शहडोल समेत पूर्वी एमपी के जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ 9 से 11 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना है.भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो हफ्तों के लिए मॉनसून का पूर्वानुमान जारी किया है. 13 अक्टूबर के दौरान बंगाल की खाड़ी कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो अगले 4 दिनों में तमिलनाडु और आंध्र की ओर बढ़ सकता है.अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में के बाद दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून के शुरू होने के आसार हैं. नार्थईस्ट मॉनसून से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश देखने को मिलेगी. दक्षिण भारत में बारिश सामान्य से अधिक देखने को मिलेगी. विभाग का कहना है कि मानसून उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों से लौट चुका है. गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के बाकी बचे हिस्सों से भी ये 8 अक्टूबर तक वापसी कर चुका है. देश भर में अक्टूबर की बारिश सामान्य से 72 फीसदी तक कम हुई है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में यह कमी सबसे 97 फीसदी तक रही है. पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड और तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post