UPI ने बना दिया नया रिकॉर्ड,सभी देशों पर भारत पड़ा भारी!

 UPI ने बना दिया नया रिकॉर्ड,सभी देशों पर भारत पड़ा भारी!
Sharing Is Caring:

भारत ने डिजिटल पेमेंट मामले में कई बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है. कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं अब मानती हैं कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ना केवल सफल है, बल्कि इसने भी साबित कर दिया है कि एक सरकारी मॉडल दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट नेटवर्क्स को भी पीछे छोड़ सकता है.एक रिपोर्ट के अनुसार जहां अमेरिका के वीजा और मास्टरकार्ड जैसे पेमेंट नेटवर्क प्रीमियम प्राइवेट सेवा के तौर पर काम करते हैं, वहीं भारत ने डिजिटल पेमेंट को पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के रुप में बनाया है. यह सर्विस सभी वर्ग के लोगों के एकदम फ्री है।रिपोर्ट में भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के बारे में बताया है कि भारत के टोटल डिजिटल भुगतान में यूपीआई की हिस्सेदारी 80 फीसदी से ज्यादा हो चुकी है. साल 2017 में जहां इसके यूजर्स सिर्फ 3 करोड़ थे, वहीं 2024 तक यह आंकड़ा 4 करोड़ के पार पहुंच गया. इसके अलावा ट्रांजैक्शन वॉल्यूम की बात करें तो भारत में एक अरब से ज्यादा लोगों के बीच हर साल 170 अरब से अधिक बार ट्रांजैक्शन हो रहे हैं.रिपोर्ट में भारत के यूपीआई की तुलना चीन के अलीपे और वीचैट पे से की गई. चीन के सिस्टम क्लोज्ड वॉल मॉडल पर बेस्ड हैं, जबकि भारत का यूपीआई एक खुले प्लेटफॉर्म पर बना हुआ है. इसका मतलब है कि कोई भी बैंक या फिनटेक कंपनी इससे जुड़ सकती है।भारत ने यह साबित कर दिया है कि आने वाले समय में दुनिया के डिजिटल फाइनेंशियल हाइवे भारत से होकर ही गुजरेंगे. यह ना केवल किफायती लागत पर वित्तीय सेवाएं दे रहा है, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक नया बेंचमार्क भी सेट कर रहा है।हाल के कुछ वर्षों में भारत ने डिजिटल पेमेंट सिस्‍टम में बहुत बड़ी ग्रोथ हासिल की है और इसमें UPI ने क्रांतिकारी भूमिका निभाई है. भारतीय UPI तो अब फ्रांस, यूएई, सिंगापुर, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस समेत 8 से ज्‍यादा देशों में काम करता है।

1000416983

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कई देशों में जाकर भारतीय UPI को मान्‍यता दिलाई, जिसका फायदा विदेशों में रहनेवाले और घूमने जाने वाले भारतीयों को मिल रहा है. भारत के UPI का लोहा मानते हुए अब IMF यानी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी मुहर लगा दी है. IMF ने ट्रांजैक्‍शन की मात्रा के आधार पर इसे दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम के रूप में मान्यता दी है।दरअसल में UPI डिजिटल पेमेंट का आसान तरीका है, जो कि मोबाइल ऐप्स के माध्यम से आपके बैंक अकाउंट से लिंक होता है. ये डिजिटल पेमेंट का आसान और सुरक्षित तरीका है. आप इससे आसानी और सुरक्षित तरीके से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को पैसा भेज सकते हैं. UPI से आप अपने सभी तरह के बिल, ऑनलान शॉपिंग, फंड ट्रांसफर बहुत ही आसानी से कर सकते हैं.UPI सिस्टम Immediate Payment Service पर काम करता है. यह सर्विस नेट बैंकिंग के लिए इस्तेमाल की जाती है. स्मार्टफोन में आप अपना UPI PIN नंबर जनरेट करते हैं तो यह आपका एक तरह से अकाउंट नंबर ही होता है. इसके जरिए आप बिलों का पेमेंट के अलावा अन्य ट्रांजेक्शन कर सकते हैं.बतादें कि हर बैंक का अलग UPI ऐप होता है. अपने स्मार्टफोन के प्ले-स्टोर में जाकर अपने बैंक का यूपीआई ऐप ढूंढकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं. उसे Install करने के बाद उसमें साइन-इन करना होगा. फिर वहां आपको अपने बैंक की डिटेल डालकर UPI अकाउंट बना सकते हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post