तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश!कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
तमिलनाडु-केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले 24 घंटे से जारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने 23 अक्टूबर को केरलम, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बाकी देश के अन्य राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा और बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए केरलम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 23 से 24 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरलम, माहे और लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 23 से 24 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरलम, माहे और लक्षद्वीप में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हवा की स्पीड 40-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। केरलम के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 24 अक्टूबर को पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। 25 अक्टूबर को पथनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भी ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।तमिलनाडु के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने से जलाशयों में जल स्तर तेजी से बढ़ा है और कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। अगले 24 घंटों के दौरान तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तेनकासी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, कोयंबटूर, नीलगिरि, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुरई सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके अलावा तिरुवल्लुर, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, इरोड, अरियालुर, पेरम्बलूर, कडलूर, नमक्कल, तिरुप्पुर और करूर जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं चेन्नई और इसके पड़ोसी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान आमतौर पर मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 24 और 25 अक्टूबर को तेज बारिश हो सकती है।भारी बारिश की आशंका वाले राज्यों में लोग मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें और गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें। जलभराव वाले रास्तों और उफनते नालों को पार करने से बचें। किसान खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें और कटी हुई फसलों तथा कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें। तेज हवाओं के दौरान फसलों, पशुओं और कृषि उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।कुल मिलाकर,आने वाले दिनों में दक्षिण भारत और बंगाल की खाड़ी से जुड़े इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। लोगों को सलाह है कि स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखें और खराब मौसम के दौरान जरूरी सावधानी बरतें।
