आज नागपुर में फरसा-तलवार के साथ VHP ने निकाली शोभा यात्रा,संगठन के निर्माण के पूरे हुए 60 साल

 आज नागपुर में फरसा-तलवार के साथ VHP ने निकाली शोभा यात्रा,संगठन के निर्माण के पूरे हुए 60 साल
Sharing Is Caring:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ही संगठन विश्व हिंदू परिषद के 60 साल पूरे हो गए। इसके उपलक्ष में सोमवार को विशाल शोभा यात्रा नागपुर में निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद (VHP) की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुई थी। ऐसे में आज नागपुर में ये शोभा यात्रा निकाली गई।नागपुर में निकाली गई विश्व हिंदू परिषद की इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में वीएचपी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

IMG 20230911 WA0011 1

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता भी हजारों की संख्या में शामिल हुए। इस शोभा यात्रा में लगभग 60 झांकियां शामिल हुईं।खास बात ये रही की इस शोभा यात्रा में कई अखाड़े के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया था। शोभा यात्रा में अखाड़े के कार्यकर्ता परंपरागत तरीके से हाथों में फरसा, तलवार, लाठी लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। ढोल नगाड़ों की धुन पर यह शोभा यात्रा नागपुर के गोरक्षण केंद्र से शुरू हुई, जो पूरे नागपुर में भ्रमण करते हुए गोरक्षण पर ही आकर समाप्त हुई।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post