बीजेपी को टक्कर देने के लिए RSS के पूर्व प्रचारकों ने बनाई राजनीतिक पार्टी,बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

 बीजेपी को टक्कर देने के लिए RSS के पूर्व प्रचारकों ने बनाई राजनीतिक पार्टी,बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
Sharing Is Caring:

देश की राजनीति में आने वाले समय में कई बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कुछ पूर्व प्रचारकों ने एक बड़ा कदम उठाया है। इन्होंने अपनी एक राजनीतिक पार्टी बनाई है, जिसका नाम ‘जनहित पार्टी’ रखा है। ऐसे में ये पार्टी बीजेपी के साथ अन्य पार्टियों को हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनौती दे सकती है।इस नई पार्टी में RSS के कई पूर्व प्रचारक शामिल हैं, जिन्होंने 10 सितंबर को भोपाल में पार्टी का गठन किया। संघ के पूर्व प्रचारक अभय जैन ने इस पार्टी के गठन की शुरुआत की।

IMG 20230911 WA0010

इस पार्टी के गठन का मकसद देश की जनता को हिंदुत्व आधारित सौ फीसदी खरी राजनीतिक पार्टी का विकल्प देना बताया जा रहा है। 60 वर्षीय अभय जैन ने भोपाल में इस उद्देश्य से की गई बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी।जैन ने कहा कि हम आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी भी खड़ा करेंगे। जैन ने कहा, “हमने (संघ के कुछ पूर्व प्रचारकों ने) जनहित पार्टी का गठन किया है, क्योंकि अभी सारे राजनीतक दलों की राजनीतिक संस्कृति लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है और लोकतंत्र की कसौटी पर विफल रहे हैं।”इस पार्टी के गठन में अभय जैन के अलावा मनीष काले, विशाल बिंदल मुख्य रूप से शामिल हैं। अभय जैन मध्य प्रदेश में प्रांत बौद्धिक प्रमुख रह चुके हैं। वे इंदौर नगर प्रचारक के साथ सिक्किम विभाग प्रचारक और प्रांत सेवा प्रमुख जैसे बड़े दायित्व पर रह चुके हैं। मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अभय जैन लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे देशभर के लोगों को इस नई विचारधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post