दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आज होगी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आज होगी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Sharing Is Caring:

दिल्ली-एनसीआर समेत देश कई राज्यों में आज सुबह घना देखा जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तर पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बिहार, मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटों के दौरान 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इन सभी राज्यों में सबसे कम पंजाब के लुधियाना में 2.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। यहां पर 3.7 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

IMG 20231222 WA0004

राजस्थान के चुरु में तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने बताया कि 22, 23 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम राजस्थान में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। वहीं, 23 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी यूपी, उत्तर-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, कराईकल, केरल के अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक हरियाणा, पंजाब में बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा यूपी, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा और त्रिपुरा में अगले तीन दिनों के दौरान घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post